पृष्ठ

अनुमति जरूरी है

मेरी अनुमति के बिना मेरे ब्लोग से कोई भी पोस्ट कहीं ना लगाई जाये और ना ही मेरे नाम और चित्र का प्रयोग किया जाये

my free copyright

MyFreeCopyright.com Registered & Protected

सोमवार, 21 मई 2012

बहुत कस के बंध बाँधे हैं मैंने इस बार

हाँ 
मत खोलना 
मेरी मोहब्बत के लिबासों को
बहुत कस के बंध बाँधे हैं मैंने इस बार
सदियाँ गुजर गयीं 
लिबास बदलते बदलते
मगर मोहब्बत मेरी अधूरी ही रही
एक  जन्म की प्यास 
हर जन्म में अधूरी ही रही
कपडे फटते रहे 
नए चढ़ते रहे 
मगर मोहब्बत को ना मुकाम मिला
वो हमेशा वस्त्रहीन ही होती रही
मगर इस बार 
हर जन्म की अधूरी
बिछड़ी मोहब्बत के हर रेशे को
हर कतरे को 
इस तरह संजोया है
और बांधा है कि
अगले जन्म की मोहताज ना रहे 
रेशम के तारों से नहीं बांधा 
रेशमी तार थे ना
कब फिसल जाते थे और
कब खुल जाते थे 
पता ही नहीं चलता था
तभी कहती हूँ
इस बार लिबास नहीं बदलेगी 
मेरी मोहब्बत
क्योंकि
बांधा है मैंने उसे 
सूत के कच्चे तारों से
और कच्चे तारों से बने धागे ही मजबूत होते हैं
उनके लिबास उम्र भर नहीं उधड़ते ..........है ना !!!!

गुरुवार, 17 मई 2012

रूहों को जिस्म रोज कहाँ मिलते हैं.........






तुम्हारी सदायें

क्यूँ इतना 
कराह रही हैं
क्यूँ तुम्हें
करार नहीं
आ रहा है
सब जानती हूँ
मुझ  तक पहुँच रही हैं 
तुम्हारी चीखें
तुम्हारा दर्द
तुम्हारी बेचैनी
तुम्हारी पीड़ा
सब सुन रही हूँ मैं
जानते हो
जब मंदिर में 
घंटा बजता है
उसमे मुझे
तुम्हारा 
चीखता हुआ दर्द
आवाज़ देता है
जब भी सावन में
बिजली कड़कती है
उसमे मुझे 
तुम्हारी धराशायी 
होती आशाएं 
दिखाई देती हैं
कैसे तुम्हारे 
आस के फूल पर
बिजली गिरती है
और तुम 
लहूलुहान होते हो 
सब जानती हूँ मैं
तुम्हारी पीड़ा का
दिग्दर्शन करती हूँ
जब भी किसी 
रेगिस्तान को 
तपते देखती हूँ
कैसे एक एक बूँद को
तुम तड़पते हो 
मोहब्बत की
कैसे सांस तुम्हारी 
उखड्ती है 
जब मोहब्बत की
बयार रुकने लगती है
कैसे होंठ पपड़ा जाते हैं
जब मोहब्बत को 
ज़िन्दा जलते देखते हो
सब जानती हूँ मैं
मगर क्या करूँ 
प्रियतम 
तुम तो जानते हो ना
मेरी मजबूरियां
अब कैसे सितारों 
की ओढनी ओढूँ 
अब कैसे तेरे आँगन 
में तुलसी बन महकूँ
अब कैसे फिर वो 
रूप धरूँ जिसमे 
तू कुछ पल जी सके
मोहब्बत को पी सके 
जानते हो ना 
रूहों को जिस्म रोज कहाँ मिलते हैं.........

सोमवार, 14 मई 2012

एक आसमाँ मेरा भी है





एक आसमाँ मेरा भी है
जिसका नीला रंग 
मेरे अंतस पर जब छाता है
आगत विगत के सारे 
बंद द्वार खोल जाता है
मैं .........हाँ मैं ......आखिर कौन हूँ
कहाँ से आया हूँ
कहाँ है जाना 
किस किस युग में 
कौन सा अवतार लिया
कौन सा लक्ष्य भेदन किया
किन किन गलियों से 
किन किन मोड़ों से मैं गुजरा 
जिसमे मेरा स्वरुप उलझता है 
कभी मैं भाग रहा होता हूँ 
मगर मंजिल नहीं मिलती है
कहीं मेरी हत्या होती है
तो कहीं मैं बीहड़ों से गुजरता हूँ 
ये भ्रम सरीखे पहलू मेरे 
जब भी मुझसे मिलते हैं 
मैं सोच में डूब डूब जाता हूँ 
कैसा इनका मुझसे कोई नाता है
जो मेरी समझ ना आता है 
एक धुंधला खाका सा बनता है
जो स्वप्न में आज मेरे आकार लेता है
मगर विगत का कोई ना कोई तार
आज भी मुझसे जुड़ा रहता है
मैं फिर भी कोई भेद ना पाता हूँ
बस भूल भुलैया में फँसा 
निकलने के उपक्रम में 
और भी धंसा जाता हूँ 
ये मन के कोमल भावों में 
विगत की तरंगें जब उछाला मारती हैं
खुद को जानने की प्रक्रिया और भी दुरूह हो जाती है 
जब बिना कारण मैं रोता हूँ
या बिना कारण मैं हँसता हूँ
या किसी चेहरे को देख वो 
मुझको जब पहचाना सा लगता है
और मैं उसकी तरफ खिंचता हूँ
मुड मुड कर उसे देखता हूँ
तब ध्यान नहीं आता है 
मगर एक अनजानी डोर से 
मेरा मन खिंचा चला जाता है
वो क्या था .......ये समझ ना पाता हूँ
मगर मैं निरुत्तर रह जाता हूँ 
जब खुद को इस व्यूह्जाल में घिरा पाता हूँ
ये विगत की परछाइयाँ
जब मुझसे मिलने आती हैं
मुझे और उलझाती हैं
मैं इनकी डोरियाँ खोलने में 
फिर जीवन बिताता हूँ
फिर खुद से अनुबंध करता हूँ
अपने आसमाँ में खुद को समेटता हूँ
उसकी नीली स्याही में खुद को डुबोता हूँ
और अपनी परछाइयां उसके हवाले कर 
जन्म जन्मान्तरों के खेलों से 
स्वयं को मुक्त करता हूँ 
उन्मुक्त उड़ान के लिए फिर अपने लिए एक नया आसमाँ बुनता हूँ ..........

गुरुवार, 10 मई 2012

तो फिर तुम्हे कैसे निर्वस्त्र कर दूँ।

  पता है
कभी कभी क्या होता है
जब भी तुम्हे
तुम्हारे ख्याल
तुम्हारी बातें
कविता मे उतरती हैं
यूँ लगता है
जैसे मेरी चोरी
किसी ने पकड ली हो
तुम
जो सिर्फ़ मेरे हो
मेरी अमानत
मेरी मोहब्बत की इंतहा
जिसे सिर्फ़ मै ही
पढ सकती हूँ
मै ही लिख सकती हूँ
और मै ही जिसमे उतर सकती हूँ
उसे जैसे किसी ने
चौराहे पर खडा कर दिया हो
नीलामी के लिये
और तुम जानते हो ना
मै तुम्हारी बोली लगते नही देख सकती
जानते हो ना
तुम्हारा सौदा मुझे मंजूर नही
यहाँ तक कि अपनी
परछाईं से भी नही बांट सकती तुम्हे
फिर कहो कैसे
धडकनें यूँ बेआबरू हो जाती हैं
कि हर आईने मे नज़र आती हैं
देखो
तुम यूं ना आया करो
कवितायें तो सिर्फ़ कागज़ी होती हैं
ख्यालों की तहरीर
मगर तुम
तुम सिर्फ़ तहरीर नही
तुम कविता नही
तुम कोई सामान नही
तुम तो बस मेरी
रूह मे बजता वो संगीत हो
जिसकी धुन पर मेरी
ज़िन्दगी थिरकती है
जिसकी ताल पर मेरा
वजूद सांस लेता है
जिसकी सांस के साथ
मेरी सांस चलती है
तो बताओ तो ज़रा
कभी सांस भी सांस से जुदा हुई है
या सांसो को किसी ने देखा है
तो फिर तुम्हे कैसे निर्वस्त्र कर दूँ।

सोमवार, 7 मई 2012

हाँ ........मैंने भी इक पाप किया है






आज भी दुखता होगा  अंतस
आज भी बंधाती होगी खुद को वो ढांढस 
शायद अपने किये अकृत्य पर 
शर्मिंदा होकर जब कहीं कुछ पढ़ती होगी
या कहीं कुछ लिखती होगी
या कुछ देखती होगी
अपराधबोध से ग्रसित हो जाती होगी
और उससे बाहर आने के लिए
एक संकल्प दोहराती होगी
कि अब नहीं होने देगी 
फिर से भ्रूण हत्या 
नहीं करेगी तुम्हारा बहिष्कार
शायद उस वक्त माँ कमजोर पड़ गयी होगी
और पत्नी जीत गयी होगी
एक शर्त के साथ
पहला और आखिरी दांव तुम लगाओगे
भ्रूण हत्या माँ के रूप में नहीं चाहती होगी 
मगर पत्नी के कर्त्तव्य के आगे 
जुबान पर ताला लगाया होगा 
चाहे एक बार ही आगमन से बेशक रोका होगा 
क्योंकि पाप तो पाप होता है 
चाहे एक बार करो या सौ बार 
और उसका फल भी पाया होगा 
वक्त की मार ऐसी पड़ी होगी 
ना जाने कितनी जगह पैसा डुबाया होगा 
मगर तब भी समझ ना आया होगा 
कि किस करनी का फल मिला है 
शायद यही डर रहा होगा 
बेटी की शादी में खर्चा कितना होगा
कैसे होगा और कहाँ से होगा
मगर वक्त की मार से कौन बचा है
कर्म का लेखा जोखा तो यहीं बुना है
इतना तो गँवा ही दिया होग 
जितना उसके पालन पोषण या
ब्याह में खर्च करना होता
तब जाकर समझ आया होगा 
उसका इन्साफ बेआवाज़ होता है
मगर इन्साफ जरूर होता है
जो बात वो ना समझा सकी होगी 
वो वक्त ने समझा दी होगी 
उस पिता तक भी पहुँचा दी होगी 
सब अपने भाग्य का खाते हैं
कोई ना किसी का लेखा जोखा रखता है
सब कुछ करने वाला तो 
ऊपर वाला होता है
फिर क्यों उसमे दखल दें
और भ्रूण हत्या का पाप सिर पर लें
बेशक आज विचारों में बदलाव आया है
और भ्रूण हत्या ना होने देंगे 
ये प्रण दोहराया है 
मगर फिर भी ये कसक रोज तडपाती तो होगी 
और उसकी अंतरात्मा कचोट कचोट कर कहती होगी
हाँ ........मैंने भी इक पाप किया है 
जिसका प्रायश्चित उम्र भर ना हो सकता है 




सत्यमेव जयते तो मैंने नहीं देखा सिर्फ उसके बारे में सुना है ........और ये कविता मैंने काफी दिन पहले ही लिखी थी ये सोच कर कि किन परिस्थितियों में कोई स्त्री या पुरुष ऐसा जघन्य कृत्य करता होगा  और फिर बाद में उसका परिणाम भी भुगतता होगा और एक माँ को बाद में कैसा लगता होगा उसको लिखने की कोशिश की थी और लगता है इस मौके पर ऐसी रचना का आना भी जरूरी है ताकि लोग समझ सकें भ्रूण हत्या जिन कारणों से करते हो किसी न किसी रूप में उसका भुगतान यहीं हो जाता है .

शनिवार, 5 मई 2012

जिम्मेदार कौन ?


जिम्मेदार कौन ?


देश के जाने माने प्रतिष्ठित संस्थान आई आई टी में यदि प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र में गलतियाँ होंगी तो उसके लिए जिम्मेदार कौन होगा .......ये प्रश्न उठा लाजिमी है . आज पांच लाख से ज्यादा बच्चों ने ये प्रवेश परीक्षा दी और अब उत्तर जांच के वक्त जो परिणाम शो हो रहा है उसमे दो प्रश्नों के नंबरों को जीरो कर दिया गया है अब प्रश्न उठता है कि यदि ऐसा किया गया है तो क्या ये बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं ?

१ ) क्या अब टोटल मार्क्स में से उन नंबरों को कम किया जायेगा अर्थात 408 की बजाय 401 नंबर का पेपर माना जायेगा और उसी के अनुसार कट ऑफ लिस्ट बनाई जाएगी ?


२) दूसरी बात उन प्रश्नों के हल निकालने में जो बच्चों का वक्त बर्बाद हुआ उसकी कैसे भरपाई  की जाएगी  क्योंकि यदि वो गलत प्रश्न ना डाले होते और उन पर बच्चों ने अपना वक्त बर्बाद ना किया होता तो दूसरे प्रश्नों पर वो ध्यान दे सकते थे और वहाँ नंबर प्राप्त कर सकते थे .


ये प्रश्न हर बच्चे के मन में उठाना लाजिमी है क्यूँकि उन्होंने दो से तीन साल सिर्फ आई आई टी में प्रवेश के लिए मेहनत की और आज यदि आई आई टी की वजह से उनके प्रवेश में या उनके मनपसन्द विषय चुनने में परेशानी आई तो उसका कौन जिम्मेदार है?कैसे प्रोफेसर हैं जिन्होंने इतनी बड़ी गलतियाँ छोड़ दीं जबकि इस परीक्षा पर पूरे देश की नज़रें टिकी होती हैं ? कैसे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर दिया गया ना केवल इस बार बल्कि पिछले साल भी ऐसा हुआ और तब भी कोई सबक ना लेते हुए इस बार फिर बच्चों के भविष्य से खेला गया ?
 मगर बच्चों का भविष्य तो दांव पर लग ही गया है ........कौन है जिम्मेदार? हमारी सरकार , उसकी लाचार नीतियाँ या भ्रष्ट शिक्षा तंत्र ? 

गुरुवार, 3 मई 2012

अभी तो तुमने सिर्फ शुक्ल पक्ष देखा है

अभी तो तुमने
सिर्फ शुक्ल पक्ष देखा है
उजाला पाक कहते है ना
जिसमे सब हरा ही हरा
नज़र आता है
महबूब का हर रंग
खूब नज़र आता है
मगर अभी तुमने
कृष्ण पक्ष तो देखा ही नहीं
जिसमे अमावस भी आती है
और चन्द्रमा की चाँदनी पर
श्राप सी पड़ जाती है
उसमे कभी देखना
नहीं मिलेगा तुम्हें
उसमे मेरा वजूद
जिसे तुम दिल का
उजाला कहा करते थे
जिसमे तुम एक जीवन
जिया करते थे
जिसमे सिर्फ सुनहरी
मीठी मीठी धूप ही
चमका करती थी
कभी उसे देखना
अंधियारे पक्ष में
सारे महल ढह जायेंगे
वो नींव भी हिल जाएगी
जिस पर ईमारत की
बुलंदी का अहसास होता था
हर पूर्णिमा के बाद
अमावस जैसे आती है
वैसे ही उजाले में छुपे
अँधेरे ही और उन
अंधेरों में छुपे सच ही
ज़िन्दगी का आईना होते हैं
ताकना कभी उस आईने में
सारे सच बदल जायेंगे
और आसमाँ में सिर्फ
काले बादल ही रह जायेंगे
कृष्ण पक्ष में छुपे राज
जानने के लिए एक उम्र भी कम होती है 
और यहाँ तो एक मुद्दत से 
अमावस ने डेरा लगा रखा है 

शनिवार, 28 अप्रैल 2012

आओ ....... सिलवटो को बुहारें


आओ 
सिलवटो को बुहारें यादों की झाड़ू से
शायद अक्स में वक्त नज़र आये 
जो छुप गया है सर्द अँधेरे में
उस अक्स की कुछ गर्द उतारें

ये रोशनियों के आँचल में
ठिठकती तस्वीरें
चलो इक बार फिर से
इनके रंग में रंग भरें  


वो शम्मा के पिघलने पर
पड़ते निशानों पर
कुछ वक्त की और कुछ अपनी
आओ इक उम्र गढ़ें 


जो ठहर गयी थी 
किसी नज़र में
उस नमी को
उस बेकसी को
उस रुकी सी ज़िन्दगी को
चलो इक बार फिर से
कश्ती में सवार करें 
आओ चलो हम दोनों 
फिर से कोई एक
नयी तस्वीर गढ़ें 

मंगलवार, 24 अप्रैल 2012

अपनी कमली बना लो ना मुझे भी




जरूर राधा ने मोहिनी डारी है 
तभी छवि तुम्हारी इतनी मतवाली है 
जो भी देखे मधुर छवि 
अपना आप भुलाता है 
ये राधे की महिमा न्यारी है 
जो तुम पर पडती भारी है 
तुम सुध बुध अपनी बिसरा देते हो 
जब राधा नैनन मे उलझते हो 
जैसी दशा तुम्हारी है मोहन 
बस वैसी ही दशा हमारी है 
घायल की गति घायल जाने 
अब तो समझो गिरधारी 
मै हूँ तुम्हारी जोगनिया न्यारी
उस अनुपम छवि की प्यासी हूँ 
जो राधे नैनन मे बसता है 
राधा का मन हरता है 
चितचोर नाम कहाता है 
छछिया भर छाछ पर रीझ जाता है 
इक बार झलक दिखाओ सांवरिया
अपने चरण लगाओ सांवरिया 
अश्रुबिंदु अर्पण करती हूँ 
भावों से खुद का तर्पण करती हूँ
बस पिया दरस की प्यासी हूँ ...........मोहन 
इक बार गले लगाओ सांवरिया
मेरी तपन मिटाओ सांवरिया 

चाहे चरण दरस ही दिखाओ सांवरिया
बस इक बार तुम आ जाओ सांवरिया 
वो ही मोहिनी मूरत दिखाओ सांवरिया
जिसमे राधा रूप झलकता है 
प्रेम वहीँ परिपूर्ण होता है 
बस इक बूँद तो पिला दो सांवरिया 
जीवन सफल बना दो सांवरिया
जीवन रास महारास बन जाये 
जो तुम्हारा दर्शन हो जाये 
हे मोहन ........अपनी कमली बना लो ना मुझे भी .......आह !!!!




रविवार, 22 अप्रैल 2012

ना तलाश मुकम्मल हुई और ना ही "मैं" ..........

सुनो 
बदल दो मुझमे
मेरा सब कुछ 
हाँ ...........सब कुछ
कहा था एक दिन तुमसे
और देखो तो ज़रा
मुझमे "मैं" कहीं बची ही नहीं 

तेरी तमन्ना 
तेरी चाहत
तेरी आरजू 
बस यही सब तो 
ज़िन्दगी बन गयी 
मगर कोई तलाश थी बाकी
जो अब भी अधूरी रही 

अलाव का सुलगना
गर्म तवे पर बूँद का वाष्पित होना
और चिनारों के साए में भी 
धूप की तपिश से जल जाना 
बस अब और क्या बचा ?

ना तलाश मुकम्मल हुई और ना ही "मैं" ..........
बदलाव की प्रक्रिया में सुलगते अंगारों की पपड़ी आज भी होठों पर जमी है .......... दो बूँद अमृत की तलाश में 

शुक्रवार, 20 अप्रैल 2012

आखिर अग्निगंधा भी तलाशती है कुछ फूल छाँव के

धूप भी साये की आकांक्षी हो गयी
आखिर कब तक अपना ही ताप सहे कोई
यूँ ही नहीं देवदार बना करते हैं
यूँ ही नहीं छाया दिया करते हैं
उम्र की बेहिसाब सीढियों पर
अनंत से अनंत के सफ़र तक
आखिर ताप भी सुलगता होगा 
अपनी तपिश से .............
उसे भी तो जरूरत पड़ती होगी
कोई आये और सहला दे 
उसके तपते रेगिस्तान को
ड़ाल दे दो बूँद नेह की 
और सारी तपिश भाप बन कर उड़ जाए
यूँ ही नहीं धूप ने साए के आगोश में पनाह ली होगी
आखिर अग्निगंधा भी तलाशती है कुछ फूल छाँव के 

मंगलवार, 17 अप्रैल 2012

फिर कैसे पीड़ा को मूर्त रूप दे पाऊँ ?

जाने कौन सी
वो पीड़ा है
जो दर्द बनकर
लफ़्ज़ों में
उतर आती है
मगर मुझसे
ना मिल पाती है
जब जब अंतस में
कुलबुलाती है
दर्द का दरिया बन
बह जाती है
मगर मुझसे ना 

रु-ब-रु हो पाती है
पीड़ा का स्वरुप 

ना जाना कभी
उसका मर्म स्थान
भी ना पाया कभी
ना कभी सींचा ही
अश्रु बिंदु से
मगर फिर भी
खेत में पड़े बीज
अंकुरित हो ही जाते हैं
फसल लहलहा जाती है
मगर पीड़ा का बीज 

ना खोज पाती  है
कौन सा दर्द 

सैलाब लाता  है
कौन सा पत्थर
दर्द जगाता है
जो मील का
बन जाता है
ना जान पाती है
मगर पीड़ा फिर भी
जाग जाती है
लफ़्ज़ों के माध्यम से
पन्नो को भिगो जाती है
मगर मुझसे
तब भी ना
मिल पाती है
पीड़ा का दर्शन 

ना हो पाता है
पीड़ा का ना जाने
ये  कैसा मुझसे नाता है
मुझमे ही समाती है
और  मुझे ही
ना समझ आती है
फिर हल कहाँ से पाऊँ
निराकार में व्याप्ति है
साकार ना हो पाती है

फिर कैसे पीड़ा को मूर्त रूप दे पाऊँ?

शनिवार, 14 अप्रैल 2012

ये तो अपना परिचय आप हैं………"क्षितिज़ा " एक आगाज़

अंजू चौधरी का प्रथम काव्य संग्रह 
"क्षितिजा "


अंजू चौधरी जी किसी परिचय की मोहताज़ नहीं हैं उनका परिचय मैं क्या करवाऊं बस उनकी उड़ान को नमन करती हूँ और उनके संग्रह के बारे में मेरे जो विचार हैं एक पाठक की दृष्टि से वो प्रस्तुत करती हूँ . उस दिन पुस्तक मेले में विमोचन के वक्त भी हम उनके साथ थे जो अद्भुत क्षण थे उन्होंने उसमे हमें सप्रेम आमंत्रित किया ये हमारे लिए गौरव की बात है कि हमें इस लायक समझा और इतना मान दिया .

अंजू चौधरी जी ने अपना काव्य संग्रह बहुत प्रेम से भिजवाया है ........."क्षितिजा "..........नारी मन के एक- एक बंध को खोलती है उनकी क्षितिजा ..........हर कविता यूँ तो बेजोड़ है ज़िन्दगी की छोटी - छोटी बातों को कविता में पिरोकर नारी मन की परतें उधेड़ना और फिर उन पर रफू करना भी उन्हें आता है . कभी प्रेम से लबरेज चाहतें दरवाज़ा खटखटाती हैं तो कभी फूटपाथ की ज़िन्दगी तो कभी गरीब की बेबसी भी उन्हें उसी तरह आंदोलित करती है कहीं रिश्तों की टीस है तो कहीं सावन की फुहारें भिगोती हैं तो कहीं इंतजार की कीलें चुभती हैं तो कहीं अरमानों के पंख लगा रात की तनहाइयाँ खुद-ब-खुद रोती हैं तो कभी शब्द और उनके अर्थ उन्हें झंझोड़ते हैं तो कभी एक गहन अन्धकार में खुद को खो देती हैं . दूसरी तरफ  एक माँ के ह्रदय का मंथन भी बखूबी करती हैं और उसके हालात का चित्रण वो ही कर सकता है जिसने उसे महसूस किया हो .

पूरा काव्य संग्रह अनुपम कविताओं का संग्रह है उनमे से कुछ कविताओं के बारे में अपने विचार प्रस्तुत कर रही हूँ जो पढने के बाद मैंने महसूस किये 

"श्रापित गरीब की ज़िन्दगी" कविता में जिस संजीदगी से एक गरीब के जीवन को छुआ है वो काबिल -ए -तारीफ है और साथ ही अंतिम पंक्तियों में करोड़ों भारतीयों की ज़िन्दगी को भी परिभाषित कर दिया .

तो दूसरी तरफ "गरीब" कविता आत्मा को झिंझोड़ने को मजबूर करती है कि कैसे एक पैसे वाला एक गरीब से भी गरीब हो जाता है उस वक्त जब उसके पसीने का पैसा देने में भी आनाकानी करता है उस वक्त वो गरीब उस पैसे वाले से कितना अमीर होता है या कहिये वो सच में शहंशाह  होता है उस वक्त जब पैसे वाले की आनाकानी को भी मुस्कुरा कर बर्दाश्त कर लेता है .

"हुस्न-ए-यार" कविता प्रेम और खुदाई प्रेम के बीच का दर्पण है जहाँ मोहब्बत खुदा से भी ऊंचा उठ जाती है और अपनी मोहब्बत के सजदे में झुक जाती है शायद वो ही तो असली मोहब्बत होती है .........बहुत संजीदगी से चंद लफ़्ज़ों में मोहब्बत को बयां कर डाला है .

उसकी आँखों की मौन स्वीकृति ने
मुझे उस खुदा का मुजरिम बना डाला
क्योंकि उसकी इबादत से पहले 
मैंने सजदा अपने प्यार का 
अपने हुस्न-ए-यार का कर डाला 

"मैं" कविता एक अलग ही रूप रंग लिए है जो पढो तो अलग अनुभूति और आखिर में पढ़ते- पढ़ते जब कवयित्री के भाव से जुडो तो अलग अनुभूति देती है और उस सोच को सलाम करती है जो वास्तव में एक जहान से दूसरे जहान तक का सफ़र करवा देती है और इसका आनंद तो खुद पढने पर ही आता है .



"हे! गौतम बुद्ध " कविता में कवयित्री ने कविता के माध्यम से गौतम बुद्ध को सांसारिक जीवन का महत्त्व बतलाया है साथ ही एक सन्देश भी दिया है कि संसार से भाग कर ही प्रभु को या खुद को नहीं पाया जा सकता बल्कि संसार में रहकर और कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए भी स्वयं को पाया जा सकता है क्योंकि मानव जीवन एक बार मिला है तो क्यों ना उसे पूरी तरह जीया जाये उसके हर रंग से जीवन रँगा जाये और अपने स्वरुप को भी ना भुलाया जाये



"२१ वीं सदी के रिश्ते" कविता के माध्यम से आज के मैटलिक रिश्तों को प्रस्तुत किया है और साथ ही रिश्तों का महत्त्व दर्शाया है , एक संयुक्त परिवार की गरिमा और उसकी महत्ता को प्रतिपादित किया है जिस पर आज कोई ध्यान भी नहीं देता 

आज के मशीनी युग में
समय कुछ ज्यादा ही
महंगा हो गया है
आप सब अब
अवकाश निकालो

 इन पक्तियों से आवाहन करती कवयित्री अंतिम पक्तियों में मन की पीड़ा और समाज का सच दर्शाती हैं

आज दौलत से एक
अटूट रिश्ता जुड़ गया है
फिर भी मैं
ये ही कहूँगी की
ढूँढ सकते हो तो ढूँढ लाओ
वो स्वयं के रिश्ते
जो खो गए हैं
इस दुनिया के चलन में
वो पक्के धागों से रिश्ते
वो रिश्तों की सच्ची मिठास
वो प्यार वो बँधन
वो हर चेहरे पर मुस्कान
वो हँसी ठिठोली का वातावरण
वो अपनों पर विश्वास
जो मिलता था सबको
एक संयुक्त परिवार में


तो दूसरी तरफ "भविष्य की रिहर्सल " कविता में रिअलिटी शो की कडवी किन्तु सत्य सच्चाइयाँ प्रस्तुत की हैं .


और एक तरफ एक जवान बेटी की माँ की चिंता को "मैं कैसे सो जाऊँ" कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया है कि आज समाज ना जाने किस दिशा में जा रहा है कि पढ़ी लिखी , आत्मविश्वासी स्वावलंबी लड़की के लिए भी वर वो भी बिना दहेज़ के मिलना कितना मुश्किल हो गया है जिसकी चिंता में हर माँ शायद सो नहीं पाती होगी .


कवयित्री ने इस संकलन में ज़िन्दगी के सभी रंग भरे फिर चाहे वो प्रेम से परिपूर्ण हों या सामाजिक विद्रूपता हो या बचपन की निश्छलता हो . समाज और ज़िन्दगी के रंगों से सराबोर संग्रह बेशक पढने योग्य है जिसमे नारी मन का पुरुष द्वारा छलने पर भी उसे स्वीकारना तो कभी उससे आहत होना दर्शाता है नारी मन की पीड़ा का दिग्दर्शन भी उनकी कविताओं से होता है . आस पास के जीवन से ग्रहण करती संवेदनाओं को कविता के माध्यम से मुखरित करने में कवयित्री सक्षम रही हैं और यही उनके लेखन का मूल स्त्रोत भी है जो उन्हें लिखने को प्रेरित करता है . 

वो इसी प्रकार निरंतर लिखती रहें और नव सृजन करती रहें इन्ही शुभकामनाओं के साथ मैं उन्हें बधाइयाँ देती हूँ .



हिंद युग्म प्रकाशन से प्रकाशित ये संग्रह वहाँ से मंगवाया जा सकता है जिसका नंबर है 
M: 9873734046
M: 9968755908
sampadak @hindyugm.com


गुरुवार, 12 अप्रैल 2012

अब आचमन को गंगा कहाँ से लाऊँ?

पानी ठहर गया है
शायद बहना भूल गया है
तभी तो अब इसमें
हिलोरें नही उठतीं
कहीं काई तो नही जम गयी
अब आचमन को गंगा कहाँ से लाऊँ?

गुरुवार, 5 अप्रैल 2012

स्त्री विषयक कवितायेँ लिखना ही शोध का विषय तो नहीं हो सकता ना

जब भी मन आहत हुआ
कभी देखकर 
तो कभी सुनकर 
स्त्री की दुर्दशा पर 
भावों को 
कविता में गूंथ दिया
और कर लिया मुक्त
कुछ क्षण के लिए
क्षणिक आवेगों से 
मगर कभी ना किया
कुछ भी स्त्री के 
स्वाभिमान के  लिए
नहीं सोचा 
कैसे उसे उसकी
दुर्दशा से निजात दिलाऊँ
कैसे उसके ज़ख्मों पर
मरहम का फाया लगाऊँ
कौन सा ताबीज गढ़वाऊँ
जिसे पहन 
उसे खुद के लिए भी
जीना आ जाये
कौन सा ग्रह शांत कराऊँ
कौन सा हवन अनुष्ठान कराऊँ
कि स्त्री को स्त्री का 
रूप वापस मिल जाये
वो सिर्फ एक
शो केस में रखी
गुडिया से आगे
साँस लेती 
ज़िन्दगी को जीती
आसमाओं को छूती
एक इबारत बने
कुछ नहीं कर पायी ऐसा
जो समय की शिला पर
अंकित हो सके
नहीं लिख पाई ऐसा
जो स्वर्णाक्षरों में समेटा जा सके
फिर कैसे कह दूं
स्त्री विषयक कविताओं में
मैंने स्त्री से न्याय किया
सिर्फ स्त्री होना या
स्त्री विषयक कवितायेँ  लिखना ही
शोध का विषय तो नहीं हो सकता ना 
सिर्फ दर्द को महसूसना
और कविताओं में उतारना
ही तो स्त्री का संपूर्ण व्यक्तित्व नहीं
दर्द और भावों को 
शब्दों के अलंकरण से
सुसज्जित करना
सिर्फ साहित्य सृजन हो सकता है
या वाहवाही समेटने का एक पुल
मगर जब तक ना 
स्त्री में खोज कर उसका 
ना स्वर्णिम दिया
तब तक 
स्त्री विषयक कवितायेँ लिखना
महज स्वयं को भ्रमित करने का कोरा आश्वासन हुआ ..........

शुक्रवार, 30 मार्च 2012

"मोहन के बापू का हाथ ज़रा तंग है " :))))))))


कभी कभी दुनिया किसी की कैसे बदल जाती है 
इसकी एक दास्ताँ ये अलबेली सुनाती है 
यूँ तो उसका इक नाम भी है
अच्छा खासा बड़ा व्यापार भी है
हाई सोसाइटी में ऊंची शान भी है 
अपनी एक पहचान भी है 
पर कभी कभी किसी मोड़ पर
जब किस्मत पलटी खाती है 
तब छम्मकछल्लो कोई जीवन में आती है  
जिसके रूप सौंदर्य के आगे सारी अक्ल
घुटनों को छोड़ तलवों से भी बाहर निकल जाती है 
और वो सम्मोहन जाल में यूँ फँस जाता है 
फिर परकटे पंछी सा फ़डफ़डाता है 
पर बाहर ना निकल पाता है
ऐसा ही कुछ उसके साथ हुआ
रूप पर ऐसा निसार हुआ
घर बार छोड़ने को तैयार हुआ
जब देखा पगला गया है
तो शिकार तो होना ही था ......सो हो गया
बिना कुछ जाने बूझे 
इस मधुर जाल में खो गया
कुछ साल यूँ ही निकल गए
अब वो काम धंधे में बिजी हुआ 
और उस रूपमती का भी कायापलट हुआ
हाई प्रोफाइल सोसाइटी में जाती थी
पर अक्ल के मामले में मात खा जाती थी
बस रूप और पैसे के घमंड पर इतराती थी
अब किट्टी पार्टी हो या खरीदारी
उसका तकिया कलाम इक बन गया था
जब भी शौपिंग करने जाती या
बाजी कोई हार जाती 
बस एक ही बात थी दोहराती
"मोहन के बापू का हाथ ज़रा तंग है"
वरना ऐसी चीजों की मेरे यहाँ ना कोई कमी है
कभी कोई भिखारी कुछ मांगता था 
तब भी यही वो दोहराती थी
"मोहन के बापू का हाथ ज़रा तंग है"
वरना तुम जैसे भिखारियों की रोज लाइन लगती है
बस चिल्लर ही नहीं मिलती है 
किसी संस्था का उद्घाटन हो या भाषण हो
रूपमती का एक ही नारा था
"मोहन के बापू का हाथ ज़रा तंग है" 
इस नारे ने प्रसिद्धि बहुत दिला दी थी
पर मोहन के बापू की तो वाट लगा दी थी
बेचारा मोहन का बापू अब होश में आया था
मुझसे तो बेहतर फ़ाक्ता  था 
जो कबूतर उडाया करता था 
यहाँ तो इज्जत का कबूतर हर जगह उड़ता है 
पीठ पीछे उसे हर कोई सिर्फ यही कहता है
"मोहन के बापू का हाथ ज़रा तंग है "
इज्ज़त का फालूदा बन गया है 
फिर चाहे वो लाखों का दान दे देता है
पर इस तकिये कलाम से ना मुक्ति पाता है
रूप के जाल में फँसा उसका मन पंछी 
अब बिलबिलाता है 
पर उगल पाता है ना निगल पाता है
सपनों में भी बस यही दिखाई देता है
कानों में भी बस यही सुनाई देता है 
"मोहने के बापू का हाथ ज़रा तंग है"
और मोहन का बापू बस 
अपने हाथ मलता रहता है
और एक ही घोषणा करता है
"मोहन के बापू " के टैग से 
कोई आज़ाद करा दे 
मेरी खोयी इज्ज़त कोई लौटा दे
तो उसे मुँह माँगा ईनाम दूँगा
तो दोस्तों कोई उपाय जरूर बतलाना
साँप के मुँह में छछूंदर है 
क्या करे ज़रा बतलाना
वरना तो सभी जानते हैं 
"मोहन के बापू का हाथ ज़रा तंग है "
देखो तुम ना कहीं कभी ऐसे फँस जाना
रूप के साथ गुणों को भी आँक लेना
वरना तुम्हें भी पड़ेगा ऐसे ही पछताना
और ज़िन्दगी भर यही पड़ेगा दोहराना
जिसके बारे में सभी जानते हैं 
"मोहन के बापू का हाथ ज़रा तंग है ":)))))))))))

रविवार, 25 मार्च 2012

ना जाने क्या हुआ है कुछ दिनो से


ना जाने क्या हुआ है कुछ दिनो से
सारे भाव सुप्त हो गये हैं
जैसे जन्मो के थके हों
और अब लुप्त हो गये हैं
कोई छोर नही दिखता
किसी कोने मे , किसी दराज़ मे
किसी अल्मारी मे
कहीं कोई भाव नही मिलता
जैसे गरीब की झोंपडी
नीलाम हो गयी हो
या शाहजहाँ से किसी ने
कोहिनूर छीन लिया हो
या मुमताज़ की खूबसूरती पर
कोई दाग लग गया हो
देखा है किसी ने ऐसा
भावों का अकाल
जहाँ सिर्फ दूर दूर तक
सूखा पड़ा हो
हर संवेदना बंजर जमीन सी
फट चुकी हो
और किसी भी बारिश से
जहाँ की मिटटी ना भीजती  हो
फिर कौन से बीज कोई डाले
जब मिटटी ही अपनी
उर्वरा शक्ति खो चुकी हो
कहीं देखा है किसी ने
ऐसा भावो का भीषण अकाल
कुछ मिट्टियों को किसी खास
 उर्वरक की जरूरत होती है
आखिर दर्द ही तो संवेदनाओं
और भावों की उर्वरा शक्ति है
लगता है एक बार फिर
दर्द का सैलाब लाना होगा
मृत संवेदनाओं को पुनर्जीवित करने के लिए

गुरुवार, 22 मार्च 2012

फिर लाशों का तर्पण कौन करे ?



यहाँ ज़िन्दा कौन है
ना आशा ना विमला
ना लता ना हया
देखा है कभी
चलती फिरती लाशों का शहर
इस शहर के दरो दीवार तो होते हैं
मगर कोई छत नहीं होती
तो घर कैसे और कहाँ बने
सिर्फ लाशों की
खरीद फरोख्त होती है
जहाँ लाशों से ही
सम्भोग होता है
और खुद को वो
मर्द समझता है जो शायद
सबसे बड़ा नामर्द होता है
ज़िन्दा ना शरीर होता है
ना आत्मा और ना ज़मीर
रोज़ अपनी लाश को
खुद कंधे पर ढोकर
बिस्तर की सलवटें
बनाई जाती हैं
मगर लाशें कब बोली हैं
चिता में जलना ही
उनकी नियति होती है
कुछ लाशें उम्र भर होम होती हैं
मगर राख़ नहीं
देखा है कभी
लाशों को लाशों पर रोते
यहाँ तो लाशों को
मुखाग्नि भी नहीं दी जाती
फिर लाशों का तर्पण कौन करे ? 

शनिवार, 17 मार्च 2012

हाँ ......कौन सी उर्मिला हूँ आज मैं बतलाती हूँ





अपनी गाथा आज स्वंय मै गाती हूँ
हाँ ......कौन सी उर्मिला हूँ
आज मैं बतलाती हूँ 


ना जाने क्यूँ
स्त्री को तुमने
अबला ही माना
उसका सिर्फ एक
रूप ही जाना
इतिहास गवाह है
स्त्री ने ही
इतिहास बनाया
अपने अनेक रूपों से
जग को महकाया 
चलो आज तुम्हें बतलाती हूँ
अपना गौरव गान
खुद मैं गाती हूँ
इतिहास की वो 
अमर नारी हूँ
जिसकी छवि 
तुमने बिगाड़ी है
और मेरी महिमा 
ना जानी है
हाँ मैं हूँ उर्मिला
लक्ष्मण पत्नी
उर्मिला 
जिसके जीवन को 
तुमने तोडा मरोड़ा है
मैं वो लौह स्तम्भ हूँ
जिसने ईंट- ईंट को जोड़ा है
कैसे कमजोर जाना मुझको
कैसे ना पहचाना मुझको
चलो आज वो 
गाथा बतलाती हूँ
तुम्हें तुम्हारा इतिहास
अपने आईने में दिखाती हूँ

जब लक्ष्मण माँ की आज्ञा ले
राम संग जाने को उद्यत हुए 
राह में उर्मिला का 
महल पड़ता था
मगर लक्ष्मण का मन
हिलोरें खाता था
गर पत्नी के पास जाता हूँ
तो कैसे भातृधर्म निभाऊंगा 
उसकी आँखों से बहते
अश्रु बिन्दुओं में ना बह जाऊँगा 
वो भी तो ये कह सकती है
जब माँ सीता राम संग
वन में रह सकती हैं
तो  मैं भी पिया 
संग संग तुम्हारे चलूंगी 
वन का हर कष्ट
तुम संग सहूँगी
और यदि ये साथ जायेंगी
तो सेवक की मर्यादा ही 
सारी ढह जायेगी 
कैसे भातृधर्म  फिर निभेगा 
कैसे निद्रा पर वश चलेगा
कैसे भूख को नियंत्रित करूंगा
और माँ को दिया वचन 
"राम की अहर्निश रक्षा का "
कैसे पूरा करूंगा 
क्योंकि तब तो पत्नी का भी
ख्याल रखना होगा
उसकी भूख प्यास का भी
ध्यान रखना होगा
कुछ तो पति धर्म का
मुझे भी पालन करना होगा
मेरे खाने से पहले ना वो खाएगी
मेरे सोने से पहले ना वो सोएगी
और यदि ऐसा हुआ तो ये तो उस पर
कुठाराघात होगा
पत्नीधर्म के नाम पर 
उसके संग अन्याय होगा 
इस तरह ना पत्नी धर्म 
और ना भातृधर्म निभेगा
और दूसरी तरफ यदि
बिना मिले मैं जाता हूँ 
तब भी घोर अन्याय होगा
पतिधर्म की मर्यादा खंडित होगी
वो राह मेरी तक रही होगी
प्रतीक्षा में देहरी पर खडी होंगी
गर मिलकर नहीं जाता हूँ
ये सरासर अपमान होगा
पत्नी के साथ एक नारी के
स्वाभिमान का तिरस्कार होगा 
और राम ने हमेशा मर्यादा 
को ऊंचा स्थान दिया 
फिर मैं कैसे ना उनके
पदचिन्हों पर नहीं चल सकता
गर उनका ना अनुसरण 
कर पाता हूँ तो
कैसा सेवक धर्म निभाता हूँ
इसी उहापोह में डूबे 
लक्ष्मण उर्मिला के 
द्वार पर पहुंचे
और द्वार खटखटा दिया

उधर आज उर्मिला ने 
दुल्हन सा सोलह श्रृंगार किया
थाली पूजा की सजाई है
प्रेम की बाती जलाई है
खबर तो उन तक भी 
पहुँच चुकी थी
सत्य सारा वो जान चुकी थीं
मगर उनमे ना कमजोर
नारी छिपी थी
वो तो आज बहुत
हर्षित हुई थी
मेरे पति को आज 
प्रभु सेवा में जाना है
मुझे उनका मान बढ़ाना है
उनसे बढ़कर कौन बडभागी होगा
जिसे प्रभु चरणों की सेवा का
ये अनुपम सुख मिलेगा 
ये सोच -सोच उर्मिला 
अति हर्षाती हुई 
और प्रियतम के स्वागत को
उद्यत हुई 
पति की प्रतीक्षा कर रही है
सोलह श्रृंगार किये दुल्हन खडी है 
तभी लक्ष्मण जी ने
द्वार खटखटाया है 
और उर्मिला जी ने हर्षित हो
द्वार खोला है 

अपने प्रियतम को देख
हर्षित हुई 
मगर लक्ष्मण जी की 
आँखें नीची हुईं 
ये देख उर्मिला बोल पड़ी
प्रिये ! यूँ ना तुम
निगाहें चुराओ
मुझे ना अपराधिनी बनाओ 
और मुझसे ज़रा 
नज़र तो मिलाओ
क्षत्राणी हूँ , धर्म से
ना डिगने दूँगी
तुम्हारे हर धर्म और कर्म में
संग- संग रहूँगी
तुम ना संकोच करो
ज़रा मेरे मुखकमल पर 
नज़र करो
यहाँ ना कोई 
विषय- विकार नज़र आएगा
ना ही तुम्हारे विरह की कोई
विषाद रेखा दिखेगी 
क्या जानते नहीं 
मैंने किसी भोगी के घर का
अन्न नहीं खाया है
मैं परम योगी जनक के 
अन्न से पली हूँ 
बस यही तो फर्क होता है
योग में और भोग में 
भोगी को भोग विकार 
के सिवा ना कुछ दिखता है
मगर योगी की तपस्या 
ना उसे डिगने देती है
बल्कि हर कदम पर
उसे संबल देती है
कैसे तुमने सोच लिया
तुम्हारी पथबाधा बन जाऊंगी
और तुच्छ भोग विलास के 
भंवर में तुम्हें फंसाऊंगी
शायद तुमने अभी मुझे जाना नहीं
अपनी अर्धांगिनी को ढंग से
पहचाना नहीं
अरे प्रिय ! तुम राघव की सेवा करना
मेरी ना कोई चिंता करना
जैसे अंतिम वाक्य सुना
लक्ष्मण ने मुख ऊपर किया
उर्मिला के सतित्व  से 
देदिप्त मुख की तरफ़ 
आश्चर्यमिश्रित नेत्रों से निहार 
उर्मिला को गले लगा लिया 
आज लक्ष्मण के नेत्रों में भी
अश्रुओं को स्थान मिला 
बोले धन्य हो देवी ! 
जो तुम सी अर्धांगिनी मिली
तुमने आज पत्नीधर्म निभा दिया
और तुम्हारे तेज के आगे
मेरा मस्तक नत हुआ
तब उर्मिला बोली , प्रिये !
बस एक वादा करते जाओ
१४ वर्ष की अवधि पूर्ण होने पर
सही सलामत वापस आओ
बस इतना वचन देते जाओ
रघुवंशी  वचन के पाबंद होते हैं
ये मैंने जान लिया है
मैंने जो ये दीपक जलाया है
मैं ना इसे बुझने दूँगी
१४ वर्ष तक यूँ ही जलने दूँगी
द्वार यूँ ही खुला रखूंगी 
श्रृंगार मेरा यूँ ही सजा मिलेगा
चौखट पर आरती का थाल 
लिए खडी मिलूंगी 
अपने सतीत्व पर इतना 
भरोसा है मुझको
ना मेरा दीपक बुझेगा
ना ही कोई फूल हार का मुरझायेगा
और ना ही मेरा श्रृंगार फीका पड़ेगा
अवधि पूर्ण होने पर
इसी आरती के थाल  से 
तुम्हारा स्वागत करूंगी 
और यही तुम्हारा संबल बनेगा
बस अवधि की आस मत तोडना
साजन बस यही वचन निभा देना
इतना कह हँसते हँसते
उर्मिला ने लक्ष्मण को विदा किया
परम सती वो नारी थी 
जिसकी अविचल श्रद्धा ने ही
लक्ष्मण को बचाया था 
उसके सतीत्व का प्रमाण
इस प्रसंग में दिखता है

जब हनुमान संजीवनी लेकर आते थे
और भरत के बाण से 
घायल अयोध्या में जा गिरे थे
तब सब माताएं और उर्मिला भी
वहाँ पधारी थीं
लक्ष्मण का हाल जान
सुमित्रा ने संदेस दिया
हनुमान राम को मेरा संदेस देना
कहना घबराये नहीं
लक्ष्मण को कुछ होता है
तो मेरा दूसरा पुत्र आता है
भाई की सेवा तो 
कोई सौभाग्य से पाता है 
कैसी वो माँ थी 
जिसे प्रभु सेवा में 
अपने किसी भी पुत्र की
न कोई परवाह थी 
इधर कौशल्या कहती थीं
हनुमान राम को कह देना
गर मेरे लक्ष्मण 
को कुछ हुआ
तो कभी ना
अयोध्या का रुख करना
मैं ना उसका मुख देखूँगी
लक्ष्मण बिना अयोध्या
ना आने दूँगी
वात्सल्य की अनुपम 
मिसाल हैं दोनों
एक दूसरे से 
त्याग में माताएं 
बढ़ चढ़ कर है दोनों
सब अपनी अपनी कहते हैं
पर उर्मिला मुख पर
मुस्कान लिए चुप बैठी है
ये देख हनुमान ने पूछ लिया
माता ऐसी घडी में
तुम्हारे मुख पर 
मुस्कान कैसे खेल रही है 
जरा कारण तो बतलाओ
बिना कारण तो ये संभव नहीं
हो सकता है
कोई यूँ ही नहीं इन हालात में
धैर्य धारण कर हँस सकता है
और फिर ये तो वैसे भी
राम की मर्यादा स्थली है
जहाँ मर्यादा कदम कदम पर
धरती का माथा चूमती है 
हर इंसान में सिर्फ और सिर्फ
मर्यादा ही अठखेलियाँ करती है जहाँ
वहाँ कैसे संभव हो सकता है
जिसके पति पर जीवन का
इक इक पल भारी हो
सूर्य निकलने तक ही
जिसका जीवन लिखा हो
कैसे कोई नारी अविचल रह सकती है
ऐसे वक्त में तो धैर्य भी
धैर्यहीन हो जाए 
जरा जल्दी बतलाओ माँ
मुझे बहुत दूर जाना है
वरना लक्ष्मण को बचाना 
मुश्किल होगा

ये सुन उर्मिला बोल पड़ीं
हनुमान मेरे पति को ना कुछ होगा
तुम जानते हो 
वो शेषनाग का अवतार हैं
जिनके सिर पर 
सारी पृथ्वी का भार है
और पापियों के बोझ से 
पृथ्वी का बोझ बढ़ गया है 
इसलिए मेरा पति थक गया है
ये देख राघव को दुःख हुआ है
वैसे भी १४ वर्ष से 
ना उन्होंने विश्राम किया है
इसलिए राघव ने उन्हें
अपनी गोद में लिया है
आज उनकी गोद में 
आराम फरमाते हैं
दूसरी बात जिसे
भगवान की गोद मिली हो
उसका कोई क्या 
बिगाड़ सकता है
काल भी जिसके आगे
हाथ जोड़कर खड़ा होता है
जो कालों के भी महाकाल हैं
उन भगवान की गोद में
मेरा पति दुलार पाता था
तीसरे मेरे पति तो 
खुद शेषनाग हैं 
काल भी जहाँ शीश झुकाता है
भला वहाँ कैसे
उन्हें कुछ हो पाता है 
इतना सुन हनुमान बोले
अभी सूर्यदेव के निकलने में
देरी है
माते फिर प्राण ना बच पाएंगे 
सुन उर्मिला बोली
हनुमान सूर्य को 
मैं ना निकलने दूँगी
मैं उस कुल की 
पुत्रवधू हूँ
जिसके कुलदेवता 
खुद सूर्य देव हैं
गर मेरे पति को कुछ हुआ
तो अगले दिन कैसे
अपनी विधवा बहू का 
सूर्य देवता सामना करेंगे
इसलिए हनुमान तुम 
निश्चिन्त रहो
और सबसे बड़ी बात सुनो
मेरा दीपक आज भी 
प्रज्ज्वलित है 
ना ही पूजा के फूल 
मुरझाये हैं
ना ही मेरा श्रृंगार 
फीका पड़ा है
जो बतलाता है
मेरे स्वामी को ना 
कुछ  हुआ है
ना ही कुछ हो सकता है
जब तक मेरे सतीत्व का
दीपक जलता है
ये प्रमाण है इस बात का
मेरा सुहाग सदा अटल है
साथ ही रघुवंशी ना
अपने वचन से पीछे हटते हैं
और उन्होंने मुझे वचन दिया है 
ये देख हनुमान नतमस्तक हुए

अब कहो दुनियावालों 
तुमने मुझमे कैसे
प्रिय के वियोग के
चिन्ह दिखे 
धर्मपत्नी वो ही कहाती  है
जो पति को भी 
धर्म के मार्ग पर लगाती है
खुद भी चलती है
और मैंने वो ही धर्म निभाया है
जो मेरे पति को 
सकुशल वापस लाया है
ज़रा इतिहास पढ़ लिया करो
सत्य को जान लिया करो
यूँ ही ना सत्य का दोहन करो
जनक पुर की चार बेटियां
अयोध्या की नींव बनी हैं
राम ने तो सिर्फ 
सत्य के कलश को 
आरोहित किया

तभी सत्य का
रामराज्य का डंका बजा 
मगर अयोध्या के इतिहास में
जनकपुर की चार बेटियों ने 
नींव की ईंट का काम किया
यूं ही नहीं इतिहास स्वर्णिम बना .........