पृष्ठ

अनुमति जरूरी है

मेरी अनुमति के बिना मेरे ब्लोग से कोई भी पोस्ट कहीं ना लगाई जाये और ना ही मेरे नाम और चित्र का प्रयोग किया जाये

my free copyright

MyFreeCopyright.com Registered & Protected

सोमवार, 5 मार्च 2012

होली का हुडदंग

दोस्तों
इस बार होली का हुडदंग शुरू करती हूँ हाइकू के संग .........पहली बार कोशिश है आप सबके समक्ष रखने की .......... उम्मीद है खरी उतरूंगी और यदि कोई त्रुटि हो तो मार्गदर्शन कीजियेगा 









मुख गुलाल 
नखरे वाली नार 
नैन कटार




रंग में भंग 
लाज भरा घूंघट
बेस्वाद फाग 





भौजाई संग 
खेले देवर होली 
फागुनी रंग 


गोपी दीवानी 
प्रेम फुहार मारे 
वो बनवारी 




निगोड़ी फाग 
बालम परदेसी 
हो  कैसे होली 




टेसू अबीर 
रंग गुलाल खेलें
कटीली  नार 





सजीले पिया 
तेरे बिन दिल का 
जहान फीका 





लाज शरम 
गयी मारी उनकी 
छेड़ें मोहन 




नैन कटार 
मारते बनवारी 
लजाये राधा 




सूनी रे होरी
ना चटकीले रंग 
मैं इस पार 



टेसू का रंग 
मन का मकरंद
भंग में मस्त 





फागुनी रंग
होली का हुडदंग 
कान्हा के संग 




मैं ब्रजनार
तुम  माखनचोर 
लगाओ जोर 




प्रीत की डोरी
तुम संग है जोड़ी 
मतवाले जू 




जो तुम संग 
खेलूँ फाग मोहन 
हो अनुराग 




हो अनुराग 
प्रीत चढ़े अटारी
मिलें मुरारी 




मिलें मुरारी
हो जाऊँ बावरिया
मैं सांवरिया 




मैं सांवरिया 
की बनूँ दुल्हनिया
ओढ़ चुनरी 




लाल की लाली 
चढ़ी रंग ऐसे ही
जैसे सिन्दूर 




अब मैं लाल 
मेरा मोहन लाल 
लाल में लाल 




भक्ति की शक्ति 
बिन पिए है चढ़ी 
रूह की मस्ती 



45 टिप्‍पणियां:

kshama ने कहा…

Bahuthee sundar!

सदा ने कहा…

रूह की मस्‍ती ...

वाह .. बहुत खूब ।

डॉ टी एस दराल ने कहा…

बढ़िया त्रुटिहीन हाइकु .
होली की शुभकामनायें .

दिगम्बर नासवा ने कहा…

सभी हाइकू लाजवाब ... कान्हा तो सभी जगह हैं ...
आपको होली की बहुत बहुत शुभकामनायें ...

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

सुंदर हाइकु रचनाएँ .....

जहां तक त्रुटि का सवाल है तो मैं भी अभी सीख ही रही हूँ .... वैसे जहां श्याम शब्द आया है वहाँ गिनती में 2 ही वर्ण गिने जाएंगे ... अत: हाइकु का नियम टूट रहा है ... और एक में जहां इंद्र्धनुषी शब्द आया है वहाँ 5 वर्ण से ज्यादा हैं ... हो सके तो देखिएगा ॥

पूरी तरह रंग से सराबोर कर दिया है आपकी हाइकु रचनाओं ने ...

vandana gupta ने कहा…

इंद्रधनुषी वाला मै बदल चुकी हूँ वो सही कर रही थी कि आपका जवाब आ गया और श्याम वाला ध्यान नही रहा नही तो वो भी बदल देती और अभी बदल दूंगी ………हार्दिक आभार आपका इस ओर ध्यान दिलाने का:)

RITU BANSAL ने कहा…

बहुत सुन्दर..
होली की अनेकानेक बधाई..
kalamdaan.blogspot.in

mridula pradhan ने कहा…

ek-se-badhkar ek......

वृजेश सिंह ने कहा…

सुंदर पंक्तियां। मुझे तो हाइकू के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए उस बारे में कुछ कहने से बेहतर चुप रहना समझता हूं।

Anju (Anu) Chaudhary ने कहा…

अभी हाइकु सीखना हैं ....पर पढ़ने में मनमोहक हैं ...होली के रंग ..राधा कृष्ण के संग



होली की बहुत बहुत शुभकामनएं

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

:):) सुंदर बदलाव ....

रश्मि प्रभा... ने कहा…

रंग छलके सुना दे ज़रा बांसुरी

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

रंगों के उड़ते छींटों से हाइकू..

Shikha Kaushik ने कहा…

BAHUT SUNDAR ....HOLI PARV KI HARDIK SHUBHKAMNAYEN . YE HAI MISSION LONDON OLYMPIC

Ankur Jain ने कहा…

wah bahut sundar abhivyakti...holi ki shubhkamayen

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

वाह!
बहुत सुन्दर हाइकू लिखे हैं आपने तो!
होली की शुभकामनाएँ!

जयकृष्ण राय तुषार ने कहा…

होली पर सुन्दर हाईकू |बधाई और शुभकामनाएँ |

समयचक्र ने कहा…

बढ़िया प्रस्तुति
होली पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं...

कुमार राधारमण ने कहा…

मचे धमाल
खेलें होली के रंग
न छूटे कोई

रविकर ने कहा…

सुन्दर प्रस्तुति



होली है होलो हुलस, हुल्लड़ हुन हुल्लास।
कामयाब काया किलक, होय पूर्ण सब आस ।।

shikha varshney ने कहा…

क्याबात है.फागुनी हाइकू ..ये भी जबर्दस्त्त हैं.

Crazy Codes ने कहा…

vandana ji aur kitne roop dekhne ko milenge aapke... maza aa gaya...

रेखा श्रीवास्तव ने कहा…

होली की रंग बिरंगी मस्ती और त्योहारी रंग से सजे हाइकू ने मन को मोह लिया.
होली की हार्दिक शुभकामनाएं. !
--

धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा…

बेहतरीन
हाइकू के रंग में
मनमोहक......

बंदना जी,...आपका प्रयास बहुत सराहनीय लगा,...बहुत२ बधाई....

NEW POST...फिर से आई होली...
NEW POST फुहार...डिस्को रंग...

***Punam*** ने कहा…

ati sundar.....

Satish Saxena ने कहा…

यह तो आपका नया रंग देखा ....
शुभकामनायें आपको !

शिवम् मिश्रा ने कहा…

इस पोस्ट के लिए आपका बहुत बहुत आभार - आपकी पोस्ट को शामिल किया गया है 'ब्लॉग बुलेटिन' पर - पधारें - और डालें एक नज़र - मिठाई के नाम पर जहर का कारोबार - ब्लॉग बुलेटिन

संध्या शर्मा ने कहा…

बहुत सुन्दर हाइकू... होली की हार्दिक शुभकामनाएं...

PRAN SHARMA ने कहा…

HOLI KE RANGEEN AWSAR PAR AAPNE MANORAM RANG BIKHERE HAIN .
HOLI AAP SAB KO MUBAARAQ .

अजय कुमार झा ने कहा…

उफ़्फ़ ,
ये फ़ागुन कातिल ,
कि आपकी अदा

मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा…

wah re HOLI ke haiku...
ek se badh kar ek...
holi ki shubhkamnayen..:)

India Darpan ने कहा…

बहुत बेहतरीन और सार्थक रचना,
इंडिया दर्पण की ओर से होली की अग्रिम शुभकामनाएँ।

M VERMA ने कहा…

अनोखा यह रंग
कर गया दंग

बहुत खूब

मेरा मन पंछी सा ने कहा…

-----बहूत हि बढीया हाईकु ------
-----होली पर्व कि शुभकामनाये-----

सदा ने कहा…

कल 07/03/2012 को आपकी यह पोस्ट नयी पुरानी हलचल पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .

धन्यवाद!


'' होली की शुभकामनायें ''

Jeevan Pushp ने कहा…

सुन्दर प्रस्तुति !
होली की ढेर सारी शुभकामनायें !

कविता रावत ने कहा…

होली के रंग में रंगी बहुत बढ़िया हायकू
होली की आपको सपरिवार हार्दिक शुभकामनायें!

अनामिका की सदायें ...... ने कहा…

yahan bhi kalam ne apni dhaar dikha hi di. badhiya.

holi mubarak.

Vandana Ramasingh ने कहा…

मोहन के रंग रंगी सुन्दर रचनाएँ
होली की ढेर सी शुभकामनाएं

Yashwant R. B. Mathur ने कहा…

आपको होली की सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएँ।

सादर

amit kumar srivastava ने कहा…

भीगी भीगी होली में रंगों से तरबतर शुभकामनाएं...

mark rai ने कहा…

होली पर बहुत बहुत शुभकामनाएं

sushila ने कहा…

एक से एक बढकर हाइकु ! बधाई!

होली मुबारक

ऋता शेखर 'मधु' ने कहा…

वाह! सभी हाइकु एक से बढ़कर एक...
होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

Rakesh Kumar ने कहा…

अब मैं लाल
मेरा मोहन लाल
लाल में लाल

वाह! वाह! वाह जी.
लाल रंग में रंगा मोहन और आप
क्या कमाल है जी.

लाली मेरे लाल की जित देखूं तित लाल