पृष्ठ

अनुमति जरूरी है

मेरी अनुमति के बिना मेरे ब्लोग से कोई भी पोस्ट कहीं ना लगाई जाये और ना ही मेरे नाम और चित्र का प्रयोग किया जाये

my free copyright

MyFreeCopyright.com Registered & Protected

रविवार, 16 जनवरी 2011

शुक्रगुज़ार हूँ …………………

दोस्तों 


आप सबके स्नेह से इतनी अभिभूत हूँ कि शब्द कम पड़ रहे हैं ..............मेरी बिटिया भामिनी  के जन्मदिन पर आप सबने जिस तरह दिल खोलकर शुभकामनाएं दी हैं उससे मेरी आँखें छलछला आई हैं ...........कहाँ मैं अकेली हूँ ...........कितने बढ़िया दोस्त हैं मेरे ............मेरी हर ख़ुशी हर गम में मेरे साथ .............शायद इतनी शुभकामनाएं तो उसके होने पर भी नहीं मिली होंगी जितनी अब मिल गयीं यूँ लगा जैसे एक बार फिर बिटिया को जन्म दे दिया हो ...........जैसे आज ही उसका जन्म हुआ हो ...........मैं आप सबकी तहेदिल से शुक्रगुजार हूँ कि आपने मुझे एक नया हौसला दिया जब मैं इतनी भावुक हो रही थी तब मेरे साथी मेरे साथ थे और मेरे ख्याल से एक इंसान को जीने के लिए इससे ज्यादा क्या चाहिए होता है ..........देखिये सबने कितने अपनत्व से मुझे लबरेज़ कर दिया कि ये प्यार छलक छलक जा रहा है मेरे दामन में सिमट नहीं पा रहा है ...............किसी एक का नाम नहीं सभी के दिए कमेंट्स साथ लगा रही हूँ .......क्या छोटा क्या बड़ा , क्या नया क्या पुराना सभी ने इतना दुलारा है कि दिल की हर कली मुस्कुरा रही है और यही कह रही है कि आप सब पहले क्यों नहीं मिले ..................हार्दिक आभारी हूँ एक बार फिर से अपने जीवन की इस अनमोल भेंट के लिए जो आपके प्यार और दुलार से लबालब भरी है .............




भामिनी आप सभी को शुक्रिया अदा  कर रही है और अपनी दिव्या आंटी के pineapple केक का इंतज़ार कर रही है और नूतन जी  आपका दिया कविता रुपी तोहफा उसे बहुत पसंद आया है ......अरे अरे ! आप सब नाराज़ नहीं होइएगा आप सबकी भी उतनी ही शुक्रगुजार है बस कह रही थी आंटी  को बता देना तो मैंने बता दिया ................बहुत बहुत आभार  

और अब देखिये आप सबके दिए अनमोल तोहफे








ब्लॉगर डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक" ने कहा…
माँ की ओर से पुत्री को शब्दों की अनमोल भेंट! बहुत बहुत शुभकामनाएँ माँ ओर बिटिया को!
हटाएँ
ब्लॉगर Mithilesh dubey ने कहा…
सच्चाई और प्यार के कमोबेश के बीच लिखी अच्छी रचना । जन्म दिन की बहुत-बहुत बधाई छोटी बहन को ।
हटाएँ
ब्लॉगर प्रवीण पाण्डेय ने कहा…
जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।
हटाएँ
ब्लॉगर यशवन्त माथुर ने कहा…
बहुत ही खूबसूरती से अपने एहसासों को शब्दों में पिरोया है. छोटी बहन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं.ईश्वर उन्हें जीवन की हर राह पर खुशियाँ,उत्साह और उल्लास प्रदान करे;यही कामना है. सादर
हटाएँ
ब्लॉगर संजय भास्कर ने कहा…
जन्म दिन की बहुत-बहुत बधाई छोटी बहन को ।
हटाएँ
ब्लॉगर संजय भास्कर ने कहा…
माँ की ओर से बिटिया को अनमोल भेंट!
हटाएँ
ब्लॉगर संजय भास्कर ने कहा…
इन्द्रधनुषी रंगों की आभा हर तरफ छाई थी मौसम की पोर- पोर खिलखिलाई थी जब तू जीवन में आया था ए मेरे जीवन के अनमोल टुकड़े बहारे भी आकर मुस्कुरायी थीं जब तू जीवन में आया था भाउक कर देने वाली कविता है मेरे पास इस कविता की तारीफ के लिए अल्फाज़ नहीं हैं..
हटाएँ
ब्लॉगर उपेन्द्र ' उपेन ' ने कहा…
आपकी बेटी के लिये जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनायें.... बहुत ही गहरे जज्बात के साथ एक सुंदर पोस्ट आपने अपनी बेटी के नाम किया है इस अवसर पर.... सुंदर प्रस्तुति.
हटाएँ
ब्लॉगर Shikha Deepak ने कहा…
हार्दिक शुभकामनायें........आप दोनों को.....
हटाएँ
ब्लॉगर आलोकिता ने कहा…
Bahut hi pyari aur bhawpurn rachna hai jo aap mahsus kar rahi hain shayad wo bhi yahi mahsus kar rahi hongi ki kaise rahungi maa ke bina......... waise meri taraf se HAPPY BIRTH DAY wish kar dijiyega didi ko
ब्लॉगर सुज्ञ ने कहा…
माँ ने पुत्री के प्रति अनमोल अह्सासों से ममत्व-वंदना की है। बिटिया के जन्मदिन पर इस भाव-आंचल-छांव से अच्छी गिफ्ट क्या होगी। बिटिया को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ!!
हटाएँ
ब्लॉगर महेन्द्र मिश्र ने कहा…
o mere jeevan ke anmol .... hamesha ki tarah dil ko chhoo jane vali rachana ...kitana badhiya likhati hain aap ....abhaar vandana ji
हटाएँ
ब्लॉगर Mukesh Kumar Sinha ने कहा…
अब कैसे तुझ बिन जी पाऊँगी बिछोह कैसे सह पाऊँगी कैसे तुझे परायी कर पाऊँगी इन अहसासों से गुजरने लगी हूँ हाँ , लाडली अब मैं डरने लगी हूँ ................ itti jaldi aisee baat!! arre Vandana jee, abhi to sirf 20 saal ki aapki ladli hui hai...:) dusri baat!! aapki beti 20 saal ki ho sakti hai, socha na tha..:D anyway...bahut bahut shubhkamnayen...aur badhai!!
हटाएँ
ब्लॉगर Kajal Kumar ने कहा…
आप दोनों को ढेरों शुभकामनाएं
हटाएँ
ब्लॉगर Navin C. Chaturvedi ने कहा…
आप दोनो को बहुत बहुत बधाई| मधुर और सहज संवाद| उत्तम|
हटाएँ
ब्लॉगर sada ने कहा…
बेहद सुन्‍दर अहसासों से सजी यह पोस्‍ट मां की तरफ से एक अनुपम सौगात है बेटी के लिये ...जन्‍मदिन की बहुत - बहुत बधाई एवं शुभकामनायें ।
ब्लॉगर Kailash C Sharma ने कहा…
हर माता पिता के दर्द को बड़ी ही मार्मिक ढंग से उकेरा है आपने..पता नहीं क्यों यह समाज का नियम है कि जो सबसे प्यारी होती है उसी को दूर जाना होता है..लेकिन एक सत्य है कि बेटी कहीं भी रहे वह माँ बाप के दिल के सबसे करीब रहती है. बिटिया को जन्मदिन की हार्दिक शुभ कामनायें..
ब्लॉगर Harman ने कहा…
janam din ki bahut badhai.. Please visit my blog. Lyrics Mantra Banned Area News
ब्लॉगर इमरान अंसारी ने कहा…
वंदना जी, सचे भावों से भरी आपकी ये पोस्ट प्रशंसनीय है.....सुन्दर रचना.... आपकी बेटी को हमारी और से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनायें....... हमारे अपने जहाँ भी रहें खुश रहें ये ज़रूरी नहीं की वो हमारे साथ ही हो.....आगे बढ़ने पर ही पीछे क़दमो के निशान छूटते हैं.......खुदा आपको हौसला देगा......संसार की रीत तो निभानी ही होती है|
ब्लॉगर रश्मि प्रभा... ने कहा…
main maa hun aur main aapke dil ko samajh rahi.... bitiya ko dheron aashish , pyaar ... jana to hai , per ysh kram khushi dega aur vandana ji aanchal kabhi chhota nahin padta , bachche kitne bhi bade ho jayen...
ब्लॉगर ehsas ने कहा…
बेहद ही खुबसुरत। इन रिश्तों के लिए और भी कुछ कहना बेमानी होगा।
हटाएँ
ब्लॉगर राज भाटिय़ा ने कहा…
बिटिया को जन्म दिन की बहुत बहुत बधाई, बस जेसे आप की मां ने आप की विदाई की ओर बाद मे सहज हो गई थी आप भी वेसे ही करेगी, ज्यादा अभी से मत सोचे
ब्लॉगर rashmi ravija ने कहा…
भावुक कर दिया इस कविता ने... बिटिया को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई....उसका दामन हमेशा खुशियों से भरा रह God Bless Her
ब्लॉगर सुशील बाकलीवाल ने कहा…
आपकी प्यारी बिटिया को जन्मदिन की हार्दिक बधाईयां...
हटाएँ
ब्लॉगर ZEAL ने कहा…
. बेटी को जन्म दिन की ढेरों मंगलकामनायें। खूब फले-फूले, खुशियाँ पाए। मन चाही बेहतरीन जॉब मिले उसे । अपने मम्मी पापा का खूब नाम रौशन करे । मेरी तरफ से उसे pineapple cake का तोहफा। .
हटाएँ
ब्लॉगर डॉ टी एस दराल ने कहा…
इसके आगे पढ़ भी नहीं पाएंगे । बेटी मां की ही नहीं पिता की भी कमजोरी होती है । बहुत भावुक कर देने वाली रचना है । बेटी को जन्मदिन की ढेरों बधाईयाँ वंदना जी ।
हटाएँ
ब्लॉगर फ़िरदौस ख़ान ने कहा…
वंदना जी बहुत भावपूर्ण रचना है... आपकी बिटिया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं...
हटाएँ
ब्लॉगर Minakshi Pant ने कहा…
bahut sundar yehsas se sazi maa beti ki kahani bahut hi accha lga pad kar aapne to hume bhi humare yehsason se avgat karva diya dost bahut sundar kavita bdhai dost beti ko humara aashirvad .
हटाएँ
ब्लॉगर Anupriya ने कहा…
aapki bitiya ko janm din ki hardik badhai...ishwar use jeevan ki har khushi pradan karen... maa ki bhawnao ko badi hi khubsurti se sabdo men bandha hai aapne...ek behad sahaj aur khubsurat abhiwyakti...ye sirf aap hi kar sakti hai bandana jee. waise aapki photo dekh kar lagta nahi aap ek 20 saal ki beti ki maa hain :)
हटाएँ
ब्लॉगर mahendra verma ने कहा…
स्नेह-रस से पूरित एक उत्तम कविता। बेटी को जन्म दिन की बधाई।
हटाएँ
ब्लॉगर मनोज कुमार ने कहा…
कविता इतनी मार्मिक है कि सीधे दिल तक उतर आती है । आपको आपकी पुत्री को बधाई।
हटाएँ
ब्लॉगर mridula pradhan ने कहा…
bhawbhini sunder kavita.
हटाएँ
ब्लॉगर amit-nivedita ने कहा…
बिटिया को अपार प्यार और शुभकामनाएं। आपकी रचना ने तो आंखे नम कर दी ।
ब्लॉगर डॉ॰ मोनिका शर्मा ने कहा…
अब कैसे तुझ बिन जी पाऊँगी बिछोह कैसे सह पाऊँगी कैसे तुझे परायी कर पाऊँगी इन अहसासों से गुजरने लगी हूँ हाँ , लाडली अब मैं डरने लगी हूँ ................ हृदयस्पर्शी...... माँ के अंतर्मन के सच्चे भाव......बेटी को जन्मदिन की शुभकामनायें......आशीष
हटाएँ
ब्लॉगर shikha varshney ने कहा…
वंदना जी आज तो भावुक कर दिया आपने. सीधे दिल से निकले हैं शब्द ..इन भावों से शायद हर बेटी की माँ रूबरू होती है. जन्म दिन की बहुत बहुत शुभकामनाये बिटिया को . बहुत सुन्दर कविता है.
हटाएँ
ब्लॉगर इस्मत ज़ैदी ने कहा…
बिटिया को जन्म दिन मुबारक हो अल्लाह उसे बहुत लम्बी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे ,वो हमेशा ख़ुश रहे (आमीन)
ब्लॉगर अरुण चन्द्र रॉय ने कहा…
वंदना जी पिछले एक वर्ष से मैं आपकी कविताओं का नियमित पाठक हूँ... कितने ही रंग देखे आपकी कविता में.. लेकिन आज बेटी के प्रति प्रेम का जो भाव इस कविता में है.. वह अद्वितीय है... अत्यंत ही मर्मस्पर्शी रचना है यह.. एक माँ के भीतर स्नेह और इस से उपजे भाव, भय, दर्द.. सब रंगों को समेटे हुए है यह कविता... बिटिया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना.. जहाँ तक मुझे याद है. यह बी टेक कर रही है.. ईश्वर उसे हर क्षेत्र में कामयाबी दे.. उसके सुखी जीवन की कामना करते हुए...
हटाएँ
ब्लॉगर डॉ. नूतन डिमरी गैरोला- नीति ने कहा…
बहुत बहुत बधाई वंदना जी.. और बिटिया को शुभाशीष ... एक दिन जीवन में वो वक़्त भी आता है जब बेटी छोटी से बड़ी हो जाती है..और माँ बाप की आँख का वो तारा दूसरे के घर जा कर बस जाता है... लेकिन हमें ये सोच कर खुश होना चाहिए की वो बेटी तब भी हमारी उतनी ही प्यारी बेटी है और साथ में हमें एक पुत्र सामान जमाई मिलता है एक बेटी हमारे लिए और कई रिसते भी साथ ले आती है ... बेटी के लिए शुभकामना अभी तुम नन्ही कली मासूम नाजुक सी. ज्यूं धरती पर उतरी एक भोली परी सी | अभी जानना है तुम्हे धरती समुन्द्र जहाँ को और छूना है आसमाँ को माँ पिता के नाम को सम्मान को बढ़ाना यशस्वी बनो तुम विजयी बनो तुम मन तन स्वस्थ बनाना दुवा है मेरी तुम सबकी प्यारी बनी रहो सुख की ज्योति के संग प्रकाशमान बनी रहो | दीर्घायु रहो स्वस्थ रहो अपनों का अविरल प्रेम पाना | बिटिया रानी तुम्हारी झलक को देखने को हों लोग व्याकुल तुम इतना नाम पाना |
हटाएँ
ब्लॉगर एस.एम.मासूम ने कहा…
बेटी के जन्मदिन पे बधाईयाँ.
ब्लॉगर चैतन्य शर्मा ने कहा…
दीदी को जन्म दिन की बधाई......हैप्पी बर्थ डे ......
हटाएँ
ब्लॉगर Learn By Watch ने कहा…
प्रिय, भारतीय ब्लॉग अग्रीगेटरों की दुर्दशा को देखते हुए, हमने एक ब्लॉग अग्रीगेटर बनाया है| आप अपना ब्लॉग सम्मिलित कर के इसके विकास में योगदान दें - धन्यवाद| अपना ब्लॉग, हिन्दी ब्लॉग अग्रीगेटर अपना खाता बनाएँ अपना ब्लॉग सम्मिलित करने के लिए यहाँ क्लिक करें
ब्लॉगर रचना दीक्षित ने कहा…
माँ और बिटिया दोनों को बधाई और कविता तो जैसे दिल से बह बह कर निकल रही है आभार
हटाएँ
ब्लॉगर संगीता पुरी ने कहा…
बडी ही खूबसूरती से आपने अपने भावों को अभिव्‍यक्ति दी है .. सुंदर रचना बन पडी है .. बिटिया रानी को मेरी ओर से भी जन्‍म दिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं !!
हटाएँ
ब्लॉगर Indranil Bhattacharjee ........."सैल" ने कहा…
बिटिया को जन्मदिन कि बहुत सारी शुभकामनायें और आशीष ... माँ के जज़्बात को कहती बहुत सुन्दर रचना ...
हटाएँ

शनिवार, 15 जनवरी 2011

ओ मेरे जीवन के अनमोल टुकड़े

ओ मेरे जीवन के 
अनमोल टुकड़े 
कर दूँ तुझ पे मैं
वारी तन -मन 

सांसों की माला संग 
धडकनों के मनकों पर
गीत नया गुनगुनाया था
जब तू जीवन में आया था 


भोर की लालिमा 
ओस की नाजुकता
कलियों की कोमलता 
तुझमे समाई थी 
तब तू जीवन में आया था 


सप्त सुरों की सरगम 
संग मेरे गुनगुनायी थी
सुरमई छठा ज़िन्दगी में
छाई थी 
जब तू जीवन में आया था 


इन्द्रधनुषी रंगों की आभा
हर तरफ छाई थी 
मौसम की पोर- पोर 
खिलखिलाई थी 
जब तू जीवन में आया था

ए मेरे जीवन के अनमोल टुकड़े

बहारे भी आकर मुस्कुरायी थीं 
जब तू जीवन में आया था 


मगर
वक्त का साया बढ़ता गया
आँचल मेरा छोटा पड़ता गया 
लम्हों पर वक्त भारी पड़ता गया
लगाया था जो पौधा 
बना वृक्ष था 
वक्त के साथ वो बढ़ता गया
अपना आकार लेता गया 
अपनी रफ़्तार से बढ़ता गया
जीवन का नया अध्याय अब खुला था
वक्त रेत सा  हाथ से फिसला था 
 जो कल थी भोर की पहली किरण
आज दिन का उजाला बन गयी है 
कैसे आँचल को अब मैं बढाऊँ
तुझको दामन में कैसे समाऊँ 
उम्र को तेरी मैं कैसे पकडूँ 
कौन सी खोह में तुझे छुपाऊँ
कैसे वक्त से वक्त चुराऊँ 
वक्त अहसास देने लगा है 
इक अहसास दिल को 
कचोटने लगा है 
दिल का टुकड़ा अब 
मेहमान बनने लगा है
जुदाई का वक्त नजदीक आने लगा है
आ आकार मुझको डराने लगा है 
बार -बार मुझसे ये कहने लगा है
हाँ , लाडली मेरी बड़ी हो गयी है

अब कैसे तुझ बिन जी पाऊँगी 
बिछोह कैसे सह पाऊँगी 
कैसे तुझे परायी कर पाऊँगी
इन अहसासों से गुजरने लगी हूँ
हाँ , लाडली अब मैं डरने लगी हूँ ................


 बस इसके आगे कहने की अब हिम्मत नहीं ...........आज मेरी बिटिया का जन्मदिन है और दिल में ना जाने कितनी बाते हैं मगर शब्द कम पड़ रहे हैं आज  और ना ही वो शब्दों में सिमट रहे हैं.........बस ये  अहसास होने लगा है कि अब बेटी २० साल की हो गयी है तो बस कुछ साल और मेरे साथ है उसके बाद तो ...........ये अहसास ही दिल को कचोट रहा है  ............वक्त कैसे और कितनी जल्दी भागता है कि ज़िन्दगी कम लगने लगती है ...........कल जो मेरी गोद में थी आज इतनी बड़ी हो गयी है ...........शायद हर माँ इन अहसासों से गुजरती होगी और एक मेरे जैसा डर ही उसे भी लगता होगा कि एक दिन जुदा करना पड़ेगा अपने कलेजे के टुकड़े को .............और नहीं लिख पा रही............

बुधवार, 12 जनवरी 2011

मोहब्बत के बीज

आज एक साया
धुंध का कम्बल
लपेटे मेरे दिल के
दरवाज़े पर दस्तक
दे गया
चेहरा  नज़र ही
नहीं आया
कौन था कैसा था
मगर फिर भी
ना जाने किस
अधिकार से
वो सब कह गया
जो मैं सुनना
चाहती रही
शायद इसी के लिए
तो जीती रही

वो आया एक
खामोश तूफ़ान
बनकर
बोला तो दास्ताँ
बन गयी
कहता था---------

 ओ अन्दर ही अन्दर
खुद से लड़ने वाली
मगर कभी ना
स्वीकारने वाली
तुझे आज मैं
मोहब्बत सिखा जाऊँ
कुछ लम्हे मोहब्बत के
तुझमे भी बो जाऊँ
मोहब्बत से इतना
गिला क्यूँकर
हर दिल में इक
सागर समाया है
फिर तुझमे इतना
गरल क्यूँकर
आ आज मोहब्बत की
सांसें तुझमे फूंक जाऊँ
जब भी सांस ले तो
मोहब्बत ही साँसों में
उतर  जाये
हर सांस के साथ
मोहब्बत का ही
आगाज़ हो जाए
आज तेरे दिल
के मरघट में
मोहब्बत के कुछ
गुलाब उगा जाऊँ
फिर हर गुलाब में
तुझे सिर्फ मोहब्बत के
पंख ही मिलें
हर गुलाब तुझमे
मोहब्बत की धडकनें
बिछा जाए
तू ओढ़कर मोहब्बत
की चादर प्रेम
दीवानी हीर बन जाये
बस तू एक बार
मुझे खुद में
उतरने तो दे
एक बार दिल की
इबारत पढने तो दे
दिल की वादी में
मोहब्बत ही मोहब्बत होगी
और तू मोहब्बत की
बिखरी चाँदनी की
श्वेत धवल चादर पर
पाँव जब रखेगी
एक नूर की बूँद
तेरे स्वागत को तरसेगी
और तू फिर खुद
मोहब्बत का गीत बन जाएगी
और जुबाँ तेरी सिर्फ
एक ही गीत गुनगुनायेगी
हाँ ...........मोहब्बत हो गयी मुझे
जैसे भ्रमर ब्रह्म ब्रह्म करते करते
ब्रह्म ही बन जाता है वैसे ही
तू भी  मोहब्बत मोहब्बत

करते करते
मोहब्बत ही बन जायेगी
फिर ना मोहब्बत से
कभी लड़ पायेगी

इतना कह वो साया
धुंध में विलीन हो गया
और मुझमे मोहब्बत की
इक कनी रोप गया
और अब मोहब्बत ही
मेरी ज़िन्दगी बन गयी

अब तलाशती हूँ
उस साये को
जो मिलकर भी
नहीं मिलता

आह! फ़कीरा
ये तूने क्या किया

रविवार, 9 जनवरी 2011

आत्ममंथन की प्रक्रिया सतत चलती रहती है

अब ना कोई चाहत ना कोई खोज
शायद यही होता है खुद को पाना
 जहाँ पहुच कर हर चाह मिट जाये
जहाँ "मैं "का भास हो जाये
हर चिन्ह , हर परछायीं
फिर चाहे वो खुद
की ही क्यूँ ना हो
कोई ना डरा पाए
जहाँ "तू" और "मैं" 
अभेद हो जाए
जहाँ सांसारिक चाह
हर सुख , हर इच्छा
विराम पा जाए
मुक्तिबोध हो जाये
और आत्ममंथन की
प्रक्रिया संपूर्ण हो जाए

ये सब कहना कितना आसान है ना…………बेशक इसमे से गुजरी भी हूँ मगर क्या ऐसा निर्लेप रहना सम्भव है?वो भी संसार मे रहकर्………बड़े बड़े ऋषि मुनि ज्ञानी ध्यानी जब ब्रह्मज्ञान  के मर्मज्ञ हो गए तब भी पथ  से डिग गए तो मेरे जैसी  अदना सी इन्सान क्या इन सबसे खुद को विलग रख पायेगी.........क्या एक छोटा सा झोंका हवा का इसके तिनको को उडा  ना ले जायेगा..........क्या एक हलकी सी  वक्त की ठोकर सारे ज्ञान को धराशायी  ना कर देगी ............समझ आना , खुद को जानना , आत्मतत्व पहचानना सब कितना आसान लगता है मगर वक्त की सिर्फ एक आँधी सारे ज्ञान को निर्मूल सिद्ध कर देती है ...........क्यों?

क्योकि रहना तो आखिर संसार  में ही है ना ..........कैसे मोह के बंधनों से और कब तक मुक्त रख सकते हैं ? कब तक सिर्फ अपने लिए जी सकते हैं ...........कहना आसान है खुद के लिए जीने लगे मगर क्या जीना इतना आसान है  .........जब भी खुद के लिए जिए ज़माने ने जीने ना दिया और जब ज़माने के लिए जिए तो भी जीने ना दिया...........अब सारा ज्ञान  है मगर फिर भी कुछ संशय सिर उठा रहे हैं ............कर्म भी किये , फल भी मिले मगर फिर भी संतुष्ट ना हुए ...........कर्मफल की इच्छा भी नहीं रखी फिर भी कर्तव्यनिष्ठ ना कहलाये............ना जाने ऐसे कितने सवाल अभी भी अपनी दिशा खोज रहे हैं ...........सभी तो कृष्ण नहीं होते ना जो संसार में रहकर भी असंग रहें ..........पल में दामन छुड़ा लें ...........कैसे एक सांसारिक व्यक्ति सब कुछ जानकर , संसार को मिथ्या मानकर, अपने आप को पहचानकर , आत्मावलोकन करके भी संसार में रहते हुए खुद को नि:संग रख सकता है ? अब ये प्रश्न कुलबुला रहा है ............बेशक आत्ममंथन के बाद सारा गरल बह जाता है बचता है तो सिर्फ अमृत्तत्व .................मगर तब भी ये यक्ष प्रश्न एक आम व्यक्ति की दृष्टि से अपना मूँह उठाकर खड़ा है ............कैसे संसार में रहकर संसार से बचे? कहना आसान है जल में कमलवत रहना ऐसे ही संसार में रहना मगर क्या संसार रहने देता है ............क्या संसार में रहकर ऐसे रहा जा सकता है.............संसार के मन की भी करनी ही पड़ती है और कम से कम तब तक तो जरूर जब तक इस समाज में हम सामाजिक प्राणी बनकर रहते हैं वरना सब कुछ छोड़ देना और अपने कर्तव्यों से मुँह मोड़ लेना बहुत आसान होता है मगर एक नारी के लिए वो भी इतना सरल नहीं उसके ऊपर तो ना जाने कितनी जिम्मेदारियां होती हैं ...............उसी ने तो नव निर्माण करना होता है ............वो नींव रखनी होती है जिस पर एक ईमारत सिर उठाकर  बुलंद होती है ...............उसे ही संस्कारों की फसल उगानी होती है ...........उसे ही समाज के सारे आचार -विचार सहेजने होते हैं ............आखिर वो ही तो हस्तांतरित करती है एक पीढ़ी से दूसरी में ................और इन सब जिम्मेदारियों के बीच अपने लिए जीने की जद्दोजहद भी करनी होती है ............ऐसे में कैसे वो विमुख हो सकती है अपने कर्तव्यों से ..............सबमे तालमेल स्थापित करना होता है ..............तभी कहा कि सभी कृष्ण नहीं बन सकते ............प्रेम भी करो मगर लिप्त मत हो किसी में .............यही है ना कृष्ण भाव ..............कोशिश करुँगी ऐसे भी जीने की  ................हाँ इतना अवश्य है इस आत्ममंथन के बाद कि थोडा सा जीवन का ढंग बदल लिया जाए ............कर्त्तव्य पालन भी किया जाए मगर उसमे डूबा ना जाए , अपने अहम् को आड़े ना आने दिया जाये , मैं को ख़त्म कर दिया जाए ................समाज में रहकर समाज से निर्लिप्त रहने का अभ्यास किया जाये  ..........शायद ये इतने बड़े आत्ममंथन के बाद बचे कुछ ज्वारों के अवशेष हैं जो धीरे धीरे वक्त के साथ शांत हो जाएँ कभी कभी ऐसा लगता है ...........चलो जो भी हुआ ............मगर ये पता चला कि मैं हूँ सिर्फ मेरे लिए किसी के लिए नहीं ............मेरे होने ना होने से किसी को फर्क नहीं पड़ेगा इसलिए लगता है ये आत्ममंथन की प्रक्रिया जीवन पर्यंत चलानी  पड़ेगी ताकि कभी कोई कलुषता, कोई विषमता, कोई भी तूफ़ान मिले आत्मज्ञान को मिटा ना सके ...........अपने चक्रव्यूह में फिर से ना फँसा सके ............आत्ममंथन एक सतत प्रक्रिया है निरंतर बहने वाला झरना जिसमे डूबे रहने पर फिर किसी अवलंबन की जरूरत नहीं पड़ती ............दृष्टि स्थिर हो जाती है .............एक्य भाव समाहित हो जाता है .


 मगर फिर भी यही निचोड़ निकल कर आया ...........सांसारिक व्यक्ति के जीवन में आत्ममंथन की प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए तभी वो संसार में रहकर भी संसार से विलग रह सकेगा ..............

शुक्रवार, 7 जनवरी 2011

आत्ममंथन की प्रक्रिया मे ……………………(4)

आह! दर्द आज बहुत रुला रहा है ..........क्यूँ? क्या कारण है नहीं जान पा रही मगर कुछ तो है जो कहीं तो घटित हो रहा है मगर ह्रदय इतना व्याकुल क्यूँ हो रहा है ? कौन सा इसका सामान छीन   रहा है जो इसका आसमां इसे छोटा पड़ रहा हो ..........क्या आत्ममंथन की प्रक्रिया में यथार्थ का धरातल भी कम पड़ने लगता है या उस पर पैर नहीं टिक पाते हैं ...........कौन सी फाँस है जो निकल नहीं पा रही या कौन सा ऐसा चूल्हा है जिसमे आँच नहीं रही और मंथन की प्रक्रिया में विष का असर बढ़ता ही जा रहा है शायद अमृत से पहले का आखिरी विष है ये तभी इतना मथ रहा है कि विचार एकत्र नहीं हो पा रहे .............सब छिन्न भिन्न हो रहा है .............सब ओर सिर्फ भटकन ही भटकन .................सिर्फ घोर अन्धकार के सिवा और कुछ नहीं ............सुबह से पहले गहराते अंधियारे का अंदेशा लग रहा है शायद .............ओह! ये क्या हो रहा है ..............इतना विचलन ? इतनी अस्थिरता तो पहले कभी नहीं हुई ? उफ़ ! नहीं सहन हो रहा ! कैसे विषवमन करूँ कि खुद को सार्थक कर सकूँ?

हर क्रिया की

प्रतिक्रिया होती है
हर सुबह की
शाम होती है
हर रात का
दिन होता है
सुना करती थी
मगर ये क्या
यहाँ तो
घटाटोप अंधियारे
घन छा रहे हैं
बिजलियाँ कड़क रही हैं
तूफानी हवाएं
अपने साथ सारे
विचारों को
उडा ले जा रही हैं
कहीं कहीं तो
भयावह चक्रवात
अपने साथ
हर छोटी बड़ी
अडिग, धीर -गंभीर
उम्मीदों , आशाओं
संवेदनाओं  की
चट्टानों को भी
धराशायी कर रहे हैं
सब हो रहा है
मगर सागर
ऊपर से शांत है
और उसके अन्दर
ये कैसी कैसी
सूनामियां आ रही हैं
क्या आत्ममंथन में
ऐसे विषबुझे बाण लगते हैं
कि हर ओर
सिर्फ शिव तांडव
ही दिखाई देता है
प्रकृति का उपसंहार
ही नज़र आता है
शायद यही होता है
शांति की ओर
अग्रसित पहला कदम
शायद यही होता है
अमृतत्व की प्राप्ति
की ओर पहला कदम
शायद यही होता है
आत्ममंथन से
आत्मदर्शन की
ओर पहला कदम

शायद यही होता है
आत्ममंथन के बाद प्राप्त
वो अमूल्य धन 
जिसे पाने के बाद 
और कोई चाह नही रहती
और आत्ममंथन की
प्रक्रिया  पूर्णता
प्राप्त कर लेती है………

क्रमशः ...........

गुरुवार, 6 जनवरी 2011

आत्ममंथन की प्रक्रिया में…………………(3)

क्या आत्ममंथन इतना सरल होता है ? पीछे जो चिन्ह छोड़ आई हूँ उसके निशाँ एक काले साये की तरह पीछे पीछे आ जाते हैं ..........सोचती हूँ ना याद  करूँ इन्हें मगर कुछ साये ऐसे होते हैं जो आप चाहो या ना चाहो स्वयं आकर लिपट जाते हैं ...........क्या मैं एक खिलोने के अलावा कुछ नहीं ? क्या मुझे सबकी ख़ुशी के लिए जीना चाहिए चाहे इसके लिए मेरी मर्यादा ही ध्वस्त  क्यूँ ना हो जाये ?
 आज कुछ याद आ गया .........कृष्ण का प्रेम कहो या गोपियों का प्रेम मगर कुछ तो था वो भी ........सोच रही थी कि हम कहते हैं कृष्ण तुम निष्ठुर हो , निर्मम हो .........गोपियों के निस्स्वार्थ प्रेम को नहीं समझे अगर समझे होते तो उन्हें यूँ तन्हा ना छोड़ गए होते या कहो राधा को अपना लिया होता या कहो राधा से विवाह कर लिया होता..........मगर क्या सम्पूर्णता सिर्फ शादी में ही प्राप्त होती है ? ऐसे ना जाने कितने प्रश्न व्यथित करते थे ?और देखो ना आज उसी मोड़ पर ले आये हो कृष्ण तुम मुझे..........अब कैसे खुद का आत्मविश्लेषण करूँ ? ............जिधर देखती हूँ तुम्हारा ही कोई ना कोई प्रतिरूप मुझे चाहता प्रतीत होता है ..........मुझे भी नहीं मेरे ख्यालों को , मेरे विचारों को , मेरी भावनाओं को ..........कभी कभी लगता है जैसे अगर उसके विचार ना सुने तो शायद वो ज़िन्दा ही ना रहे ..........आह ! कृष्ण ऐसा लगता है जैसे तुम मुझे कुछ समझा रहे हो ..........मेरे माध्यम से कुछ कहलवाना चाहते हो .........प्रेम तो सिर्फ राधा थी मगर वो तुमसे कब जुदा थी इसलिए सबको यही लगता रहा कि तुम निष्ठुर हो जबकि वो तुममे ही तो समायी थी ...........ऐसा ही अनुभव शायद मुझे करा रहे हो ...........है ना ! मुझे भी सब निष्ठुर , निर्मम कहते हैं............लेकिन प्रीत की डोर तो सिर्फ एक से ही बंधती है तो फिर कैसे सारे जहाँ को समेटूं स्वयं में .........मैं शायद आज समझी हूँ तुम्हारे नि:संग रहने का राज़ ................. मगर ये सबको कैसे समझाऊँ?

ये तो सिर्फ आत्मविश्लेषण का एक पड़ाव भर है ............आगत की चिंता नहीं विगत की अब परवाह नहीं मगर वर्तमान भी जब बोझिल होने लगे तो कैसे जिए कोई ?.............वर्तमान की हर कड़ी मुझमे जुड़ना चाहती है मगर मैं उसे जोड़ नहीं पाती हूँ ये कैसी उहापोह में फँस गयी हूँ ..........कैसी कशमकश है .........है ना ? क्या चाहती है अब ज़िन्दगी मुझसे? पलायन करने का शौक नहीं है सामना कर भी रही हूँ मगर तब भी लगता है कहीं भटक रही हूँ ..........ये जो आंतरिक सूक्ष्म विश्लेषण होते हैं ना ये मुझे नोचने लगते हैं जैसे ही कोई उजाले की किरण दस्तक देने लगती है .........कुछ भयावह , बेजान आवाजें सुनने लगती हूँ जो मुझे मुझसे छीनने लगती हैं...........अब इन आवाजों से मुक्त कैसे होऊं? जिन्हें सिर्फ मैं ही सुन सकती हूँ ...........सब कुछ तितर - बितर हो चुका है मेरा पूरा अस्तित्व ध्वस्त  हो रहा है ...........कितनी गहन है ना आत्ममंथन की ये प्रक्रिया ...........कोई नव निर्माण नहीं सिर्फ विध्वंस ही विध्वंस ............और उसके बाद कुछ अवशेष जिनका कोई संग्रहकर्ता नहीं ...........नहीं बनते ऐसे अवशेष किसी संग्रहालय की धरोहर .............सुना था मंथन के बाद पहले विष निकलता है और उसके बाद अमृत मगर यहाँ तो सिर्फ विष ही विष निकला जिसकी अग्नि में सब स्वाहा हो गया ..............अवशेष ही अपनी किस्मत पर आँसू बहाते मिले ..............लगता है प्रक्रिया जारी रहेगी ..............अभी पूर्ण आत्ममंथन नहीं हुआ................   

क्रमश:……………

बुधवार, 5 जनवरी 2011

आत्ममंथन की प्रक्रिया मे……………………(2)

ना जाने किसने
ओस की नमी चुरा ली
ना जाने कहाँ खो गयी
मुझे " मै " नही मिल रही
आज आत्मावलोकन करने बैठी हूँ और मन के आईने में खुद को ढूँढ रही हूँ ...........कहाँ हूँ मैं ? मैं क्या थी और आज क्या हूँ?..........इसी उहापोह में भटक रही हूँ ...........क्या हुआ है मुझे ..........कैसे इतना बदल गयी, कहाँ मेरी सारी संवेदनाएं स्वाहा हो गयीं ...........कौन सा यज्ञ  किया जिसने मेरी मानवीय , चंचल , भयभीत हिरनी सी कोमल भावनाओं को तिरोहित किया ............क्या जीवन यज्ञ  इतना कठोर होता है कि हर संवेदना  को  ठूंठ बना देता है जिस पर कभी कोमल कुसुम पुष्पित , पल्लवित हुए थे उस शाख को वक्त और हालात की अग्नि में भस्मीभूत   कर देता है और फिर एक बेसहारा , बदरंग , निर्बल , निसहाय ठूंठ का अवशेष मूँह चिढ़ाता स्वयं का अवलोकन कर रहा होता है ............कभी याद आता है वो वक्त जब सिर्फ उमंगो के रथ पर सवार किसी शाही राजकुमारी सी भावनाएं  प्रवाहित होती थीं............जैसे कोई चंचल शोख नदिया बेतकल्लुफ सी बही जा रही हो अपने अन्दर ना जाने कितने भीने भीने अरमानो को संजोये ...........फिर क्यूँ ऐसे हालात  के पत्थर राह में आते गए जो उसकी उमंगों को , उसकी कुंवारी अभिलाषाओं को , उसकी निश्छल मुस्कान को बर्दाश्त ना कर पाए और उसे भी एक उमगती .चंचल हिरनी से वक्त की सलीब पर एक  निष्ठुर  व् निर्मम संवेदनहीन तूफ़ान बना दिया .............क्या विश्वासघात, धोखे और प्रपंच इन्सान की इस तरह निर्मम हत्या कर देते हैं कि वक्त के आईने में वो खुद कोभी नहीं पहचान पाता ...........कैसे संवेदनाएं इतनी क्रूर हो जाती हैं कि अपने भी पराए नज़र आने लगते हैं या कहो अपनों में से भी कोई अपना मिलता ही नहीं ...........सब रसहीन , रंगहीन , गंधहीन बासी फल ही नज़र आते हैं  जिनमे कहीं आत्मीयता का दर्शन होता ही नहीं सब अपनी जरूरतों के पुतले ही नज़र आते हैं ..............शायद इसीलिए आज आत्मावलोकन की जरूरत पड़ गयी ...........मगर मुझे इस सफ़र में "मैं" कहीं नहीं मिली ..........वो जो दुनियादारी जानती ही नहीं थी ..........वो जो सबको अपना मानती थी ...............वो जिसका दिल हर प्यार  भरे दिल के लिए धड़कता था ...............वो जो अपने लिए ना जीकर  दूसरे के लिए जीती थी और सबकी ख़ुशी में खुश हो लेती थीआज वो कहीं खो गयी है ना जाने कौन से रसातल में  उसका वजूद समाहित  हो गया है कि अब ढूँढ रही है मगर सूखे बेजान मुर्दा  अहसास कब ज़िन्दा होते हैं...........देखा क्या थी और क्या बन गयी हूँ.....शायद इम्तिहान अभी और बाकी हैं …………खुद से मिलने तक ...............

क्रमशः................

मंगलवार, 4 जनवरी 2011

आत्ममंथन की प्रक्रिया में..................(1)

आत्ममंथन की प्रक्रिया में
कार्य प्रगति पर है
कृपया दस्तक ना दें
कहीं ऐसा ना हो
दस्तक देते ही प्रहार
आप पर हो जाये
और रिश्ता जो
कोई कहता है
कि है हमारा कुछ
वो टूट जाए
बच कर चलें
कहीं यूँ ना हो
सारा गरल आप पर
ही उंडेल दिया  जाए 





ज़िन्दगी ही इक गरल है जिसे सभी को खुद पीना पड़ता है ............मगर हर पीने वाला शंकर  नहीं होता .............अपने आप को चटकते देखना और कुछ भी करने में असमर्थ होना .............मगर फिर भी जीना ............आह ! जब अपने आप को ही तुम खुद चुभने लगो फिर कैसे बचोगे? और किससे? उफ़ ! खुद को सीना कितना मुश्किल होता है ना………देखो ना बीच बीच मे बखिया अब भी गायब हो रही है शायद टांके ठीक नही लग रहे…………अभी और आत्मविश्लेषण करना होगा…………शायद कोई सिरा जो छूट गया था किसी मोड पर एक बार मिल जाये और जीने का अर्थ समझ आ जाये………तब तक तो ये गरल पीना ही होगा .

क्रमशः .............

रविवार, 2 जनवरी 2011

विदा करो मुझे

विदा करो मुझे
अब अपनी रूह से
अब नहीं रुक पायेगी
रूह मेरी तेरे साथ
रूह की चादर पर
टंगे तेरे ख्वाब
अब नयी ताबीर
नहीं लिख पाएंगे
मेरी ज़ख़्मी रूह के
हर नासूर  पर
एक ठुकी कील
ज़ख्मों को
हरा भरा रखती है
और रूह का तंतु
अब तार तार हो चुका है
देख ना
झुलस चुका है
हर तागा रूह के
तंतुओं का
फिर बता
अब कैसे रुकूं
कैसे चिथड़ों को
समेटेगा
जहाँ रूह का
अस्तित्व भी
क्षत विक्षत
हो चुका है
वहाँ कैसे
अब अपने
प्रेम का
आसमाँ उकेरेगा
अगर हुआ कोई जन्म
तो मिलेंगे शायद
बस अब
तब तक के लिए
विदा करो मुझे
मेरे प्यार !