पृष्ठ

गुरुवार, 1 मार्च 2012

पाला पडी फ़सलो मे फ़ूल नही उगा करते

लो फिर दिन ढल गया
शाम हो गयी
मगर बता है ए दिल
आज कौन सी बात
खास हो गयी
क्या दिन अपने वक्त
पर नही ढला
या सांझ ने आने से
मना किया
या भोर ने रूप बदल लिया
बता ना
आज तुझे क्या हुआ
जो दिल ढलने का
तुझ पर असर हुआ
लगता है
कोई बिछडा रकीब तुझे मिल गया
जो दिन ढलने का तुझे गम हुआ
या शायद
कोई आंसू कहीं उलझ गया
जो आँख की किरकिरी बन गया

बता ना
आज मौसम कैसे बदल गया
लगता है
सांझ की चौखट पर पाला पड गया
तभी तू भी इतना बिखर गया
जानता है ना
पाला पडी फ़सलो मे फ़ूल नही उगा करते ……………

23 टिप्‍पणियां:

  1. अब आप सर्दी खत्म होने पर पाला ले आई हैं ... गर्माहट महसूस कीजिये ... चारों ओर फूल खिले दिखेंगे :):) गहन अभिव्यक्ति ... मनोदशा को वर्णित करती हुई रचना

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत अच्छी अभिव्यक्ति ,इस सुंदर रचना के लिए वंदना जी बधाई,...

    NEW POST ...फुहार....: फागुन लहराया...

    जवाब देंहटाएं
  3. खाद पानी मिलता रहे तो --नामुमकिन भी नहीं :)

    जवाब देंहटाएं
  4. या शायद ...(नहीं,यकीनन)... कोई आंसू(ही)कहीं उलझ गया ...
    जो आँख की किरकिरी बन गया....
    गर्मी आते-आते पाला मारे जारहा....
    आपकी रचना रोचक होती है.... !!

    जवाब देंहटाएं
  5. जीवन कभी कभी ऐसे ही मोड़ ले लेता है..

    जवाब देंहटाएं
  6. ठीक कहा है..'पाला पड़ी हुई फसल पे फूल नहीं खिला करते..'

    जवाब देंहटाएं
  7. bat bahut sahi aur gahari kahi hai lekin us soch kar badalne kee to soch sakate hain.

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत ख़ास है आपकी अभिव्यक्ति..

    जवाब देंहटाएं
  9. kya kahun main.... shabd hi nahi mil rahe...behtareen kahun ya adbhut... ye samjh nahi aa raha... bas itna hi kah paaunga ki kash shabdon ko itne jaaduyi dhang se pirone kee kala mujh mein bhi hoti...

    जवाब देंहटाएं
  10. फिर से उपजाऊ किया जा सकता है उसे :)
    बढ़िया रचना.

    जवाब देंहटाएं
  11. बिछड़ा प्रेमी भी दिन के ढलने का इंतज़ार करता है ताकि पीड़ा को अधिक शिद्दत से महसूस किया जा सके.

    जवाब देंहटाएं
  12. सच जीवन में कभी कभी जब मन की उलझन गहराती है तो फिर तुषारापात से कम नहीं होती....
    बहुत बढ़िया रचना ..

    जवाब देंहटाएं
  13. सुबह होती है शाम होती है
    उम्र युहीं तमाम होती है ......
    जड़ता में गति ढूँढने का प्रयास अनवरत चलता रहता है ....बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति !

    जवाब देंहटाएं
  14. जब दिल लिखता है तो फ़िर जाने क्या और कितना सच लिख जाता है । फ़ागुन का स्वागत करिए ...और हां ..लिखती रहिए । हम पढ रहे हैं

    जवाब देंहटाएं
  15. इस रचना में छुपी एक ऐसी पीड़ा है जो मन को छूती है।

    जवाब देंहटाएं
  16. पाला पड़ी फसलों में फूल नहीं उगा करते ...
    वाह !

    जवाब देंहटाएं
  17. मन को छू गई !
    बहुत सुन्दर प्रस्तुति !
    आभार !

    जवाब देंहटाएं

आपके विचार हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं …………………अपने विचारों से हमें अवगत कराएं ………शुक्रिया