पृष्ठ

▼

गुरुवार, 6 अगस्त 2026

झूठ की दुनिया

 

झूठ की दुनिया जीते हम लोग
होता है जब साबका यथार्थ से
सारे पर्दे हट जाते हैं
सारी धुंध छंट जाती है
हर नकाब उतर जाता है
अपनेपन और परायेपन का
दोस्तियों का
दुश्मनी का

एक खामोशी में खो गयी जब
न पूछा हाल किसी ने
न आयी याद किसी को
न की बात किसी ने
बस तिलिस्म टूट गया

यही है जीवन दर्शन
आप हो जाते हो विदा खामोशी से
चुपचाप, बिना कुछ कहे
कोई याद नहीं रखता
न रखेगा
संसार चलता रहेगा
मान लो
स्वीकार लो
यही है सत्य जीवन का
हर पल आखिरी होता है
कोई किसी का न होता है

संसार आपसे पहले भी था
आपके बाद भी रहेगा
बेमुरव्वती ही है इसका हासिल
जीयो तो ऐसे
कि कोई ख्वाहिश न हो
किसी की चाह न हो
किसी से चाह न हो

मित्र रिश्ते संबंध
खोटे सिक्कों से भरी वो थैली होते हैं
जरूरत के वक्त जो चला नहीं करते


 

7 टिप्‍पणियां:

  1.  आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में  शनिवार 08 अगस्त, 2026 को लिंक की जाएगी ....  http://halchalwith5links.blogspot.in  पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  2. जीयो तो ऐसे
    कि कोई ख्वाहिश न हो
    काश

    जवाब देंहटाएं
  3. सही है, जीवन को एक खेल की तरह जीना आ जाये तो कोई ग़म नहीं

    जवाब देंहटाएं
  4. जीवन दर्शन को दिखाती प्रस्तुति।

    आज लगभग १०-१२ साल बाद सही से ब्लॉग खोल कर देखा , जितने भी उस समय के ब्लॉग थे सभी पर अंतिम रचना 10 12 साल या 8 -9 साल पुराणी दिख रही है! 5 -4 ब्लॉग पर नयी रचनाए देखने को मिली! बहुत अच्छा लगा जो आप अभी तक ब्लॉग पर निरंतर बने हुए हो...

    जवाब देंहटाएं

आपके विचार हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं …………………अपने विचारों से हमें अवगत कराएं ………शुक्रिया